India Vs Pakistan: 'खेल से कहीं ज्यादा इंसानी जान की कीमत', भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फूटा दिग्गज का गुस्सा

India Vs Pakistan Asia Cup Match: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 सितंबर को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला इसलिए खास है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। कई पूर्व क्रिकेटर और लोग इस मैच के आयोजन पर सवाल उठा रहे हैं।

मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी (India Vs Pakistan Asia Cup Match)

पश्चिम बंगाल सरकार में खेल मंत्री और पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने इस मैच पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि जिस तरह पहलगाम में आतंकी हमला हुआ और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर में कई लोगों की जान गई, उसके बाद इतने जल्दी भारत-पाकिस्तान मैच का होना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इंसानी जान की कीमत खेल से कहीं ज्यादा होनी चाहिए।

India Vs Pakistan 1

मनोज तिवारी ने कहा- मैं मैच नहीं देखूंगा

मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं हैरान हूं कि यह मैच होने जा रहा है। पहलगाम हमले में इतने निर्दोष लोग मारे गए, उसके बाद युद्ध जैसी स्थिति बनी और सभी कह रहे थे कि अब कड़ा जवाब देंगे। लेकिन कुछ महीनों में सब भूलकर मैच की तैयारी हो रही है। यह दिखाता है कि इंसानी जान की कीमत शून्य हो गई है। मैं यह मैच बिल्कुल नहीं देखूंगा।

एशिया कप में तीन बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान भिड़ंत

तिवारी ने आगे सवाल किया कि पाकिस्तान के साथ खेलकर हम क्या साबित करना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि खेल से ज्यादा महत्वपूर्ण जीवन की सुरक्षा है। ऐसे हालात में इस तरह का मैच होना सही संदेश नहीं देता। बता दें कि 14 सितंबर को दोनों टीमें ग्रुप ए में भिड़ेंगी। अगर दोनों टीमें सुपर-4 में पहुंचती हैं, तो 21 सितंबर को फिर टकराव होगा। इसके बाद अगर दोनों फाइनल तक का सफर तय करती हैं, तो 28 सितंबर को तीसरा मुकाबला भी हो सकता है। यानी एशिया कप में तीन बार भारत-पाकिस्तान मैच होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+