IND vs PAK: केएल राहुल- ईशान किशन में किसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत? पाकिस्तान के खिलाफ किसे मिलेगा मौका

India vs Pakistan Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम एक बार फिर भिड़ने को तैयार है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाई वोल्टेड मुकाबले में सबकी नजरें केएल राहुल पर होगी। केएल राहुल फिट होकर सुपर फोर मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं। ऐसे में किया पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा?

केएल राहुल या ईशान किशन: ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पांचवें नंबर पर आकर कमाल की पारी खेली थी। पहली बार वनडे फॉर्मेट में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए ईशान किशन ने अपनी पारी से सभी को खासा प्रभावित किया। हाई प्रेशर वाले सिचुएशन में ईशान किशन ने जिस तरह की पारी खेली, उससे भारतीय टीम पाकिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

Ishan Kishan

राहुल-किशन में किसे मिलेगा मौका: पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल और ईशान किशन में किसे मौका मिलेगा, ये सवाल सभी के जहन में है। केएल राहुल ने पांचवें नंबर पर पिछले कुछ पारियों में खुद को साबित किया है। वहीं ईशान किशन ने भी दमदार पारी खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। ऐसे में रोहित शर्मा के लिए इन दोनों ही खिलाड़ियों में से किसी एक का चयन करना कतई आसान नहीं होगा।

पांचवें नंबर राहुल का शानदार रिकॉर्ड: केएल राहुल लंबे समय से वनडे फॉर्मेट में नंबर पांच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। केएल राहुल ने साल 2019 में 13 मैचों में 47.67 की औसत से 572 रन बनाए थे। अगले साल 2020 में उन्होंने नौ मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 55.38 की औसत से 443 रन, वहीं साल 2021 में तीन मैचों में 88.50 की औसत से 108 रन और साल 2022 में 10 मैचों में 27.89 की औसत से 251 रन बनाए हैं।

क्या दोनों को मिल सकता है मौका: कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में कहा था कि वह सिचुएशन और सामने वाली टीम को देखते हुए प्लेइंग इलेवन का चयन करेंगे। ऐसे में ये दोनों ही खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। श्रेयस अय्यर की जगह ईशान किशन को नंबर चार की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+