India vs Oman: भारत के 2 कप्तान करेंगे आज के मैच में टॉस, कौन है यह खूंखार भारतीय, जो सूर्या से लेगा टक्कर?
India vs Oman: भारत और ओमान के बीच एशिया कप में आज ग्रुप ए का अंतिम मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम ने सुपर चार में अपना स्थान पक्का कर लिया है, इस वजह से यह मैच सिर्फ एक औपचारिकता माना जा सकता है। दूसरी तरफ ओमान पहले ही बाहर है, तो इस मैच में उनके लिए सिर्फ सीखने का मौका रहेगा।
टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, तो दूसरी तरफ ओमान क्रिकेट टीम के कप्तान भी एक भारतीय ही हैं। भारत से ही जाकर वहां खेलते हुए कप्तान बनने वाले जतिंदर सिंह सूर्या के सामने होंगे। इस तरह भारत के दो खिलाड़ी आज के मैच में टॉस करेंगे।

कौन हैं जतिंदर सिंह?
जतिंदर सिंह का जन्म 1989 में पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उन्होंने ओमान की ओर से 2015 में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। इसके बाद अप्रैल 2019 में उन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया, तब ओमान को आधिकारिक रूप से वनडे का दर्जा मिला था। इसके बाद से वह इस टीम को लीड कर रहे हैं।
ओमान में नौकरी भी करते हैं
उनके पिता 1975 में नौकरी करने के लिए ओमान चले गए थे, साल 2003 में वह वापस भारत लौट आए थे। ओमान के ही एक स्कूल में जतिंदर सिंह की पढ़ाई हुई है। इसके अलावा खिमजी रामदास कंपनी के सेल्स डिपार्टमेंट में जतिंदर सिंह काम भी करते हैं।
जतिंदर सिंह का करियर
जतिंदर सिंह ने ओमान के लिए सफेद गेंद क्रिकेट में काफी मुकाबले खेले हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में जतिंदर ने 61 मुकाबले खेलकर कुल 1704 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी20 प्रारूप में वह 66 मुकाबले खेलकर 1420 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 8 फिफ्टी जमाई हैं और नाबाद 73 बेस्ट स्कोर है।
आज के मैच में कौन आगे
इसमें टीम इंडिया का पलड़ा ही भारी है, दोनों टीमों के बीच यह पहला ही मैच हो रहा है। इससे पहले कभी टक्कर देखने को नहीं मिली थी। भारतीय टीम इस मुकाबले में आसानी से जीत दर्ज कने की दावेदार है। ओमान अगर टीम इंडिया को हराती है, तो यह अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर होगा।












Click it and Unblock the Notifications