लाइव मैच में दिखी 'हिटमैन' की दीवानगी, नन्हें फैन ने मैदान पर आकर लगाया गले और फिर...

India vs New Zealand, Rohit Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत को 8 विकेट से जीत मिली है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

India vs New Zealand

India vs New Zealand, Rohit Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने अपने नाम किया। आठ विकेट से जीत हासिल करने के साथ ही भारत ने सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया। रायपुर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम के लिए सबसे अधिक 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और दो छक्के लगाने का काम किया।

रोहित के लिए दिखी फैंस की दीवानगी

रोहित के लिए दिखी फैंस की दीवानगी

रोहित के लिए फैंस की दीवानगी देखने को मिलती रहती है। रोहित की एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। रोहित की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में ही बहुत ज्यादा है। रायपुर के मैदान पर रोहित की बल्लेबाजी के दौरान एक नन्हा फैन मैदान में घुस आया और फिर वह हिटमैन को जोर से गले लगा लिया। रोहित ने भी अपने फैन की इस इच्छा को पूरी की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नन्हें फैन ने आकर लगा लिया गले

नन्हें फैन ने आकर लगा लिया गले

दूसरी पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान एक बच्चा सुरक्षा गार्डों को चकमा देकर सीधा ग्राउंड में घुस आया। इसके बाद उसने दौड़कर सीधे पिच पर खड़े रोहित शर्मा को गले लगा लिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में इस घटना के बाद कुछ क्षणों के लिए मैच को रोक दिया गया। बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने बच्चे को मैदान से बाहर निकालने का काम किया।

भारत ने 8 विकेट से जीता मैच

भारत ने 8 विकेट से जीता मैच

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के साथ न्‍यूजीलैंड के सभी खिलाड़ी भी बच्चे की दीवानगी को देखकर हैरान रह गए। मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए थे। जिसे भारत ने दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। कप्तान रोहित और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन रोहित अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए। रोहित के बाद विराट कोहली भी सिर्फ 11 रन ही बना सके और एक बार फिर मिचेल सेंटनर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। भारत ने इस साल लगातार दूसरी वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+