IND vs NZ: विराट कोहली की बहन ने भी जमकर लुटाया प्यार, लिखा- यह चमत्कार है जो केवल आप ही....
Virat Kohli break Sachin Tendulkar Records: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली ने कमाल की बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाने का काम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए। न्यूजीलैंड को इस मुकाबला को जीतने के लिए 398 रनों का लक्ष्य मिला।
सचिन से निकले आगे: इस मुकाबले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रचने का कारनामा किया। विराट कोहली ने वनडे करियर का 50वां वनडे शतक जड़ा। कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को वनडे शतक लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले कोहली और तेंदुलकर दोनों ने ही 49-49 शतकों के साथ बराबरी पर थे।

कोहली के नाम 50 वनडे शतक: न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली के बल्ले से शतक निकलते ही कोहली के नाम वनडे करियर में कुल 50 शतक हो गए हैं। कोहली के लिए यह शतक काफी खास रहा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच को देखने के लिए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर खुद मौजूद थे। सचिन तेंदुलकर के सामने विराट कोहली ने शतक लगाकर इसका जश्न मनाया। विराट कोहली के शतक को देखने के बाद सचिन ने भी ताली बजाई।
बहन ने शेयर किया पोस्ट: विराट कोहली के शतक के बाद उनकी बहन भावना कोहली ढींगरा भी बहुत खुश नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए विराट कोहली के इस पारी को बेहतरीन बताया। सोशल मीडिया पर भावना कोहली ढींगरा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। भावना ने कोहली की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि गर्व एक छोटा शब्द है। यह चमत्कार है जो केवल आपके साथ ही हो सकता है क्योंकि यह खेल ही आपका जीवन है।












Click it and Unblock the Notifications