50th Century: विराट कोहली ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, 50वां शतक लगा रचा इतिहास, शोर से गूंज उठा स्टेडियम
Virat Kohli break Sachin Tendulkar Records: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। विराट कोहली ने 104 गेंदों में अपना सौ रन बनाने का काम किया। विराट कोहली ने वनडे करियर में अपना 50वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गए हैं। इससे पहले वनडे में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली 49-49 शतकों के साथ बराबरी पर थे।
कोहली ने किया कमाल: विराट कोहली ने अपने वनडे करियर के 279 की इनिंग में अपने करियर का 50वां शतक पूरा किया। वहीं सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर के 452 पारियों में कुल 49 शतक लगाए थे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली ने जब सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तोड़ा तो क्रिकेट के भगवान वहीं मौजूद थे।

सचिन तेंदुलकर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच देखने के लिए वानखेड़े में आए हुए हैं। विराट कोहली की इस उपलब्धि पर उन्होंने भी ताली बजाकर इसका अभिनंदन किया।
फैंस ने जमकर मचाया शोर: विराट कोहली के शतक लगाने के साथ ही स्टेडियम में फैंस ने जोर-जोर से कोहली-कोहली का नारा लगाना शुरू कर दिया। उनकी तस्वीरें और वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कोहली को इस शतक के लिए बधाई दे रहे हैं।
बने दुनिया के पहले खिलाड़ी: न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 50वां शतक लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 50 शतक जमाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने अपना 50वां शतक लगाकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications