IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में मैच विनर की वापसी! भारत के खिलाफ इस वर्ल्ड कप में खेलेगा पहला मैच
India vs New Zealand, Tim Southee: भारत और न्यूजीलैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप अब तक शानदार गुजरा है। दोनों ही टीमों ने चार मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है। लगातार चार जीत हासिल करने के बाद दोनों टीमों की नजरे पांचवीं जीत पर टिकी हुई है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका: रविवार 22 अक्टूबर को धर्मशाला के मैदान पर भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है। न्यूजीलैंड को इस मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन इस मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के दौरान विलियमसन के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद वह अफगानिस्तान के साथ हुए मैच में भी नजर नहीं आए थे।

मैच विनर की होगी वापसी: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो केन विलियमसन भारत के खिलाफ भी मुकाबला नहीं खेलेंगे। टॉम लैथम एक बार फिर से न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम टिम साउथी को मौका दे सकती है। टिम साउथी ने वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टिम साउथी भारत के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेल सकते हैं।
जानिए किसका पलड़ा भारी: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टिम साउथी पूरी तरह से फिट हैं और सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट टिम साउथी पर भरोसा जता सकते हैं। साउथी का अनुभव न्यूजीलैंड के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत-न्यूजीलैंड बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। न्यूजीलैंड ने पांच मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं भारत को सिर्फ तीन मैचों में जीत मिली है जबकि इन दोनों देशों के बीच खेला गया वर्ल्ड कप का एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications