IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु टेस्ट कौन जीतेगा? मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs NZ Head-to-head: बांग्लादेश को घरेलू सरजमीं पर बुरी तरह रौंदने एक बाद भारतीय टीम का अगला असाइनमेंट अब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाना है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेली जाने वाली सीरीज टीम इंडिया के लिए अहम है।

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को जिस अंदाज में पराजित किया था, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह सीरीज कीवी टीम के लिए आसान नहीं होने वाली है। श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।

india vs new zealand

भारत vs न्यूजीलैंड हेड टू हेड टेस्ट

टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए, तो भारत का पलड़ा भारी है। भारतीय टीम ने ज्यादा मैचों में जीत दर्ज की है। टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच कुल 62 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 22 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं और 13 मैच कीवी टीम ने जीते हैं। 27 मैच ड्रॉ हुए हैं।

भारत vs न्यूजीलैंड टेस्ट में कौन जीतेगा

बेंगलुरु में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया मजबूत पक्ष है। स्पिन पिच होने की संभावना है। ऐसे में भारतीय स्पिनर भारी पड़ेंगे। कीवी टीम श्रीलंका में स्पिनरों के खिलाफ परेशानी में दिखी थी। इसके अलावा टेस्ट आंकड़ों में भी टीम इंडिया आगे है। भारत की जीत के आसार हैं।

भारत vs न्यूजीलैंड टेस्ट कहाँ देखें

इस मैच का लाइव प्रसारण टीवी और ओटीटी एप्लीकेशन पर लिया जाएगा। टीवी पर स्पोर्ट्स 18 इस मैच का सीधा प्रसारण करेगा। इसके अलावा जियो सिनेमा की वेबसाईट और एप्लीकेशन पर मुकाबला का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। टॉस सुबह 9 बजे और मैच शुरू 9 बजकर 30 मिनट पर होगा।

कैसा रहेगा मौसम

जहाँ तक इस मैच में मौसम की बात है, तो यहाँ चिंता की बात है। बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार को भी बरसात हुई थी और भारतीय टीम ने अपनी प्रैक्टिस नहीं की थी। बारिश से मुकाबला प्रभावित होने के पूरे असार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+