नागपुर में 79 पर ऑल-आउट होने का वो खौफ! क्या 21 जनवरी को सूर्या लेंगे कीवियों से बदला? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs NZ Head to Head: वनडे सीरीज में मिली ऐतिहासिक हार के बाद टीम इंडिया अब जख्मी शेर की तरह पलटवार करने को बेताब है। 21 जनवरी से शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज केवल एक मुकाबला नहीं, बल्कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की परीक्षा भी है।

एक तरफ न्यूजीलैंड का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है, वहीं दूसरी तरफ सूर्या की फॉर्म और कप्तानी पर तलवार लटक रही है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।

ind vs nz

सूर्यकुमार यादव को कभी टी20 का 'बेताज बादशाह' कहा जाता था, उनका हालिया प्रदर्शन किसी डरावने सपने जैसा है। सूर्या लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। साल 2025 में उनका औसत गिरकर 13। 62 रह गया है। क्या 21 जनवरी को नागपुर के मैदान पर सूर्या अपनी खोई हुई चमक वापस पा सकेंगे?

IND vs NZ: हेड टू हेड में कौन आगे

न्यूजीलैंड वह टीम है जिसने हमेशा भारत की नाक में दम किया है। भले ही ओवरऑल रिकॉर्ड में भारत आगे हो, लेकिन कीवियों का 'फाइट बैक' करने का जज्बा टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक टी20 में 25 मुकाबले हुए हैं। भारत ने 14 और कीवी टीम ने 10 में जीत दर्ज की है। एक मैच टाई रहा है। पिछली बार न्यूजीलैंड टीम जब भारत आई, तो टीम इंडिया ने सीरीज जीती थी।

नागपुर में भारत हुआ था 79 पर आउट

सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाना है। याद रहे, इसी मैदान पर भारत की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मात्र 79 रनों पर सिमट गई थी, जो टी20 में भारत का सबसे शर्मनाक स्कोर रहा है। यह बात साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप की है। सूर्या के सामने न केवल इस शर्मनाक रिकॉर्ड को भुलाने की चुनौती है, बल्कि न्यूजीलैंड की 'स्मार्ट' गेंदबाजी के चक्रव्यूह को तोड़ने की भी जिम्मेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+