IND vs NZ: कोहली हुए बोल्ड तो फूटा गावस्कर का गुस्सा, 3 मैचों में दो शतक जड़ने वाले विराट से हुई बड़ी भूल
India vs New Zealand, 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत के रन मशीन विराट कोहली फ्लॉप रहे। जिसके बाद अब सुनील गावस्कर ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है।

India vs New Zealand, 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। इस मुकाबले में विराट कोहली सिर्फ 8 रन ही बना सके। मिचेल सैंटनर की गेंद पर विराट कोहली बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। पिछले तीन वनडे मुकाबलों में दो शतक जड़ने वाले कोहली जिस तरीके से आउट हुए उससे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर नाखुश नजर आए। उन्होंने कोहली के शॉट चयन पर सवाल खड़े किए।

कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने से लेकर अब तक विराट कोहली कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वह महान सचिन तेंदुलकर को वनडे में शतकों में पछाड़ने के काफी करीब पहुंच गए हैं। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने वनडे करियर का 46वां शतक जड़ा था। सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में 49 शतक है, जिससे आगे निकलने के लिए कोहली को अब सिर्फ चार शतकों की जरूरत है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक की उम्मीद
श्रीलंका के खिलाफ बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली से न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बल्ले से काफी रनों की उम्मीद है। फैंस कोहली को इस सीरीज के दौरान भी शतक लगाते देखना चाहते हैं। हालांकि, कोहली के लिए सीरीज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पहले मैच में वह सिर्फ 8 रन ही बना सके। लेकिन अभी इस सीरीज में कोहली के पास दो और मौके आएंगे, जिसमें वह बड़ी पारी खेल सकते हैं।

सुनील गावस्कर ने जताई नाराजगी
कोहली के आउट होने के बाद कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने विराट के शॉट चयन पर सवाल खड़े किए। गावस्कर ने कहा कि जो बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में है, वह भला गेंद को इतने पीछे आकर कैसे खेल सकता है। कोहली को सैंटनर की गेंद को आगे बढ़कर खेलना चाहिए था। लेकिन उन्होंने बैकफुट पर खेलने की कोशिश की, जिस कारण बोल्ड हो गए। इतनी शानदार फॉर्म में होने के बाद आप ऐसी गलती नहीं कर सकते। विराट कोहली को अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications