केक काटकर मनाया गया गिल के दोहरे शतक का जश्न, SKY ने बताया चाबुक तो कोहली-पंड्या हुए भावुक
India vs New Zealand, 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा। गिल के दमदार पारी की बदौलत टीम को जीत मिली।

India vs New Zealand, 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले गिल ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचने का काम किया। गिल के 208 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर भारतीय टीम 8 विकेट पर 349 रन बनाने में कामयाब रही। लगातार तीन छक्के लगाकार शुभमन गिल ने अपने दो सौ रन पूरे किए।
ड्रेसिंग रूम में मनाया गया गिल के दोहरे शतक का जश्न
शुभमन गिल की इस स्पेशल पारी को ड्रेसिंग रूम में टीम के सभी खिलाड़ियों ने सेलिब्रेट किया। टीम के खिलाड़ियों ने केक काटकर गिल की इस पारी को यादगार बनाने का काम किया। इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने गिल की इस पारी को लेकर अपनी दिल की बात भी कही। सूर्यकुमार यादव ने गिल की इस विस्फोटक पारी को चाबुक करार दिया। जबकि हार्दिक पंड्या और विराट कोहली इस दौरान भावुक नजर आए।
पंड्या ने गिल को लेकर कही यह बात
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से गिल के केक कटिंग का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हार्दिक पंड्या ने कहा कि अगर गिल अपना दोहरा शतक पूरा नहीं भी कर पाते तो भी वह उनकी पारी से इतने ही खुश होते। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बेहतरीन पारियों में से एक है। पंड्या के बाद विराट कोहली ने भी गिल की तारीफ की।
कोहली ने बताया अविश्वसनीय पारी
अपने बल्ले से रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले विराट कोहली ने गिल को लेकर कहा कि उनके लिए यह एक अविश्वसनीय पारी थी। गिल के अलावा कोई भी बल्लेबाज 40 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया था। ऐसे में गिल ने एक छोर से लगातार रन बनाने का काम जारी रखा जो कि आसान नहीं होता है। आज उन्होंने यह साबित कर दिया कि आखिर क्यों लोग उनकी इतनी तारीफ करते हैं। वह फ्यूजर में और भी इस तरह की पारियां खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications