IND vs NZ: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, बाबर आजम सहित कई दिग्गजों को पछाड़ा
India vs New Zealand, Shubman Gill: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान शुभमन गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शुभमन गिल वनडे इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड: शुभमन गिल महज 38 पारियों में 2000 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम दर्ज था। हाशिम अमला ने साल 2011 में 38 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। 12 साल बाद यानी कि साल 2023 में गिल ने अमला का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में शुभमन गिल अब इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

बाबर सहित कई दिग्गजों को पछाड़ा: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने वनडे क्रिकेट में अपने 2000 रन 45 पारियों में पूरा किया था। शुभमन गिल ने बाबर आजम को भी पछाड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आए शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की। इस दौरान उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए 274 रनों की जरूरत है। भारतीय टीम ने शुरुआत अच्छी की है वह इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी।
सबसे तेज़ 2000 वनडे रन
38 (पारी)- शुभमन गिल
40(पारी)- हाशिम अमला
45(पारी)- जहीर अब्बास
45(पारी) - केविन पीटरसन
45(पारी)- बाबर आजम
45(पारी) - रैसी वैन डेर डुसेन
भारत के लिए सबसे कम उम्र में 2,000 वनडे रन
20 वर्ष, 354 दिन - सचिन तेंदुलकर
22 वर्ष, 51 दिन - युवराज सिंह
22वर्ष, 215दिन - विराट कोहली
23 वर्ष, 45 दिन - सुरेश रैना
24वर्ष, 44दिन - शुभमन गिल












Click it and Unblock the Notifications