'खूब बनाएंगे रन जब मैदान पर आएंगे शुभमन', गिल ने दो साल पहले ही जीत लिया था 'हिटमैन' का दिल
Rohit Sharma old tweet viral: क्रिकेट फैंस के बीच रोहित शर्मा के दो साल पुराने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

Rohit Sharma old tweet viral: न्यूजीलैंड को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। बुधवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को अंतिम ओवर में हार झेलनी पड़ी। भारत ने 12 रनों की जीत के साथ ही सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है। अब रोहित शर्मा की नजरें दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी।

गिल के दोहरे शतक ने दिलाई जीत
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत में भारतीय युवा ओपनर शुभमन गिल का अहम योगदान रहा। उन्होंने टीम के लिए सबसे अधिक 208 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल भारत के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने। शुभमन गिल से पहले ईशान किशन, रोहित शर्मा, विरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने वनडे मैच में 200 या इससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा कर चुके हैं।

वनडे मैच में सबसे तेज 1000 रन
दोहरा शतक जड़ने के साथ ही शुभमन गिल ने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। वह वनडे मुकाबलों में भारत के लिए सबसे तेज हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 19 पारियों में 1000 का आंकड़ा पार किया। गिस से पहले विराट कोहली और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों के पास सबसे तेज हजार रन बनाने का रिकॉर्ड था। इन दोनों खिलाड़ियों ने वनडे की 24-24 पारियों में भारत के लिए सबसे तेज एक हजार रन बनाए थे।

रोहित शर्मा का पुराना ट्वीट हो रहा वायरल
शुभमन गिल की इस दमदार पारी के बाद रोहित शर्मा का दो साल पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में रोहित शर्मा युवा शुभमन गिल को भारत का फ्यूचर बता रहे हैं। साल 2020 में शुभमन गिल ने रोहित को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था कि वैसे रोहित शर्मा से बेहतर पुल शॉट कोई नहीं मार सकता, हैप्पी बर्थडे रोहित शर्मा। जिसके जवाब में रोहित ने लिखा थैंक्स फ्यूचर।












Click it and Unblock the Notifications