IND vs NZ: मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में झटके सबसे तेज 50 विकेट

India vs New Zealand Mohammed Shami: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस वर्ल्ड कप में लगातार अपनी गेंद से कहर बरपाने का काम कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की। शुरुआती 4 विकेट झटककर मोहम्मद शमी ने भारत को मैच में बनाए रखने का काम किया।

पंड्या की जगह मिला था मौका: न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार चार विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जिसे बनाने का हर गेंदबाज सपना देखता है। वर्ल्ड कप के शुरुआती 4 मैचों से प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले मोहम्मद शमी को हार्दिक पंड्या की इंजरी के बाद टीम में खेलने का मौका मिला। मोहम्मद शमी ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया।

India vs New Zealand 1

मैक्ग्रा ने झटका सबसे अधिक विकेट: मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। पूरी दुनिया में अब तक केवल सात ही गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में 50 विकेट झटके हैं। इस लिस्ट में मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल हो गया है। वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का नाम आता है। उन्होंने 39 मैच खेलकर 71 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मुथैया मुरलीधरन हैं। उनके नाम 40 मैचों में 68 विकेट हैं।

शमी ने रचा इतिहास: मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप के 17 मुकाबले में 51 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। वह वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मोहम्मद शमी की इस उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। मोहम्मद शमी से पहले ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम सबसे तेज वर्ल्ड कप 50 विकेट लेने का नाम था। स्टार्क ने 19 मैचों में 50 विकेट लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+