IND vs NZ: मैदान में घुस आई ये अनवांटेड चीज,कोहली हुए हैरान, रोकना पड़ गया मैच

India vs New Zealand, Dharamshala: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 274 रनों का पीछा कर रही है। भारत को शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने एक अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजी ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़ने में कामयाबी हासिल की। रोहित शर्मा एक बार फिर अपने अर्धशतक से चूक गए और 46 के स्कोर पर लोकी फर्ग्यूसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

मैच में कोहरे की एंट्री: मैच के दौरान कोहरा के कारण खेल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। धर्मशाला में खराब मौसम होने के कारण खिलाड़ियों ने अंपायर से रोशनी को लेकर शिकायत की। न्यूजीलैंड और भारत के खिलाड़ी अंपायर से काफी देर तक बातचीत करते नजर आए। इसके बाद दोनों ही बल्लेबाज और न्यूजीलैंड के सभी खिलाड़ी वापस ड्रेसिंग रूम चले गए।

Rohit Sharma 1

दोबारा शुरू हुआ मैच: हालांकि कुछ देर बाद खेल को फिर से शुरू कर दिया गया है। फैंस उम्मीद यही कर रहे होंगे कि यह मुकाबला पूरा खेला जाए। भारत के लिए मुकाबला को जीतना जरूरी है। भारत की टीम के चार जीत के साथ आठ अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर है। ऐसे में टीम पांचवां मैच जीतकर टेबल टॉप पर पहुंचना चाहेगी। भारत के साथ-साथ न्यूजीलैंड के लिए भी यह मैच काफी है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी।

कोहली-अय्यर पर होगी नजर: न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाए। भारत को मुकाबले को जितना है तो विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को एक लंबी पारी खेलनी होगी। यह दोनों ही बल्लेबाज इस वर्ल्ड कप में अच्छी लय में नजर आए हैं। श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऐसे में उनके पास इस मुकाबले में एक और बड़ी पारी खेलने का मौका होगा। वहीं विराट कोहली ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+