IND vs NZ: न्यूजीलैंड को हराकर शान से फाइनल में पहुंचा भारत, रोहित ने लिया चार साल पुरानी हार का बदला

India vs New Zealand: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। अब रविवार 19 नवंबर को भारत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेलेगी। फाइनल में भारत का सामना सेमीफाइनल 2 की विजेता टीम से होगा।

भारत ने बनाए थे 397 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने चार विकेट खोकर 397 रन बनाए। भारत के लिए सबसे अधिक रन विराट कोहली ने जोड़ने का काम किया। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 50वां शतक जड़ते हुए टीम के लिए 117 रन बनाए। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी एक शतकीय पारी देखने को मिली। श्रेयस ने 105 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शुभमन गिल ने नाबाद 80 और कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 47 रन निकले।

India vs New Zealand 1

न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत: 398 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रचिन रवींद्र और डेविड कॉन्वे जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। मोहम्मद शमी ने डेविड कॉन्वे को 13 के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया। जिसके बाद रचिन रवींद्र भी 13 बनाकर पेवेलियन लौट गए। रचिन और कॉन्वे के जल्दी आउट होने के बाद डेरिल मिशेल और कप्तान विलियमसन ने न्यूजीलैंड की पारी को संभालने का काम किया।

शमी ने झटके 7 विकेट: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल 85 गेंद में अपना शतक पूरा किया। जबकि कप्तान केन विलियमसन 73 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी ने विलियमसन को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। मोहम्मद शमी ने एक ओवर में दो विकेट लेकर मैच को एक बार फिर से भारत की तरफ मोड़ दिया। शमी ने वर्ल्ड कप में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए। वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी ने इस मैच में 7 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+