IND vs NZ: ईशान को मिली गौतम गंभीर से ये बड़ी वॉर्निंग, नहीं किया सुधार तो होगा बंटाधार
India vs New Zealand, 2nd T20: भारत ने दूसरे टी-20 मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है।

India vs New Zealand, 2nd T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा। लखनऊ में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए थे। 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टॉप ऑर्डर एक बार फिर फेल हो गए। शुभमन गिल और ईशान किशन की जोड़ी ने फैंस को निराश किया।

ईशान के बल्ले से नहीं निकल रहे हैं रन
स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर कमेंट्री के दौरान पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने ईशान किशन को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। ईशान किशन पिछले कुछ मुकाबलों से लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद ईशान किशन का बल्ला खामोश है। अब गंभीर ने खुलासा किया है कि आखिर ईशान को रन बनाने में मुश्किल क्यों होती है। गंभीर ने वॉर्निंग देते हुए ईशान किशन के लिए कहा कि अगर वह स्ट्राइक रोटेट करने की काबिलियत अपने अंदर नहीं लाते हैं तो इससे उन्हें काफी नुकसान पहुंच सकता है।

गंभीर ने किशन से जताई नाराजगी
ईशान किशन के खेलने के तरीके पर गंभीर ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ईशान किशन को काफी मौके मिल चुके हैं, लेकिन वह बार-बार एक तरह की गलती ही दोहरा रहे हैं। लखनऊ के पिच को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बड़ी हिट की जगह स्ट्राइक रोटेशन पर अधिक ध्यान देना चाहिए था। भारतीय ओपनरों की रेस में कई नाम हैं। इनमें ईशान किशन और शुभमन गिल के अलावा ऋतुराज गायकवाड़-पृथ्वी शॉ का नाम शामिल हैं। ऐसे में सलामी बल्लेबाजों के लिए परफॉर्म करना बेहद जरूरी है।

स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाज रहे फ्लॉप
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 से पहले भी किशन फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में गंभीर को लगता है कि युवा खिलाड़ी को नियमित रूप से स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान देना चाहिए। केवल किशन ही नहीं, बल्कि टीम की पूरी बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष किया है। माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी की गेंदों पर भारतीय बल्लेबाजों ने बड़े शॉट लगाने का प्रयास किया। जबकि पिच की डिमांड अधिक से अधिक स्ट्राइर रोटेशन की थी। गंभीर ने मैच के दौरान और भी कई पहलुओं पर बात की।












Click it and Unblock the Notifications