'BCCI ने ठाना है, पंत को महान बनाना है', ऋषभ के फ्लॉप प्रदर्शन पर फिर फूटा फैंस का गुस्सा
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर बल्ले से नाकाम रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में वह खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। शॉर्ट गेंद को पुल मारने की कोशिश पंत क्लीन बोल्ड हो गए।
India vs New Zealand ODI Rishabh Pant batting: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर बल्ले से नाकाम रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में वह खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। शॉर्ट गेंद को पुल मारने की कोशिश पंत क्लीन बोल्ड हो गए। पंत के बल्ले से पिछले कुछ समय से रन नहीं निकले हैं। वह वर्ल्ड कप के दौरान भी मिले मौकों का फायदा नहीं उठा पाए थे। पंत को लगातार मिल रहे मौकों से फैंस खुश नहीं हैं।

गिल-धवन ने निभाई शतकीय साझेदारी
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत को 124 रनों की मजबूत शुरुआत दिलाई। लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत और सूर्याकुमार यादव एक ही ओवर में आउट हो गए और भारतीय बल्लेबाजी मुश्किल में फंस गई।
एक नजर पंत की आखिरी 10 वनडे पारियों पर
15 रन
125* नाबाद
56 रन
18 रन
11 रन
0 खाला नहीं खुला
85 रन
16 रन
78 रन
77 रन
भारत ने बनाए 306 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट खोकर 306 रन बनाए। अंत के ओवरों में वॉशिंगटन सुंदर ने महज 16 गेंदों में 37 रन बनाने का काम किया। वॉशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर की बदौलत भारत 300 का आंकड़ा पार करने में सफल रहा। श्रेयस अय्यर ने 76 गेंदों में 80 रन बनाने का काम किया। अय़्यर के अलावा शिखर धवन और शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications