IND vs NZ: 'दोहरा शतक जड़ने वाले बिहार के लाल को वापस लाओ', केएल राहुल की फ्लॉप बल्लेबाजी पर भड़के फैंस

IND vs NZ, KL Rahul: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में केएल राहुल का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। केएल राहुल की खराब फॉर्म के कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। केएल राहुल की बल्लेबाजी ने फैंस के बीच निराशा का माहौल बना दिया है। केएल राहुल को उनकी तकनीकी मजबूती के लिए जाना जाता है, लेकिन इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला खामोश रहा।

फैंस कर रहे हैं केएल राहुल को ट्रोल

केएल राहुल की बल्लेबाजी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। कई लोगों ने केएल राहुल को मौके देने की आलोचना की है और अब उन्हें वनडे टीम से बाहर करने की बातें हो रही हैं। ऋषभ पंत केएल राहुल की वजह से प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं। दूसरी तरफ ईशान किशन को टीम में एंट्री नहीं मिल पा रही है।

India 1

ईशान किशन की वापसी की मांग तेज

ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस ऐतिहासिक पारी के बावजूद वनडे में उन्हें अधिक मौके नहीं दिए गए। ईशान किशन का फॉर्म और उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण कई फैंस अब केएल राहुल की जगह उन्हें मौका देने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि दोहरा शतक जड़ने वाले बिहार के लाल को वापस लाओ।

केएल राहुल के पास खुद को साबित करने का मौका

अब सवाल ये है कि भारतीय चयनकर्ता केएल राहुल की ईशान किशन की ओर ध्यान देते हैं या नहीं? राहुल के पास अपनी फॉर्म को सुधारने का समय है, लेकिन अगर उनकी खराब फॉर्म जारी रहती है, तो ईशान किशन को अगला अवसर मिल सकता है। फैंस की उम्मीदें अब इस बात पर टिकी हैं कि कौन सा खिलाड़ी अगले बड़े टूर्नामेंट में टीम की उम्मीदों पर खरा उतरता है। केएल राहुल अगर चैंपियंस ट्रॉफी के आने वाले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें और मौके दिए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+