IND vs NZ: भारत की साख के अलावा ये रिकॉर्ड्स भी लगे हैं दूसरे टी20 में दांव पर

हर मैच अपने साथ कुछ रिकॉर्ड्स लेकर आता है। इस बार इन रिकॉर्ड के साथ भारत की साख भी दांव पर लगी है क्योंकि आज लखनऊ में हारे तो सीरीज भी गंवा बैठेंगे।

India vs New Zealand

भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होने जा रहा है जहां पर हार्दिक पांड्या एंड कंपनी के पास जीतने के सिवा कोई चारा नहीं है। भारत तीन मैचों की सीरीज में पहली ही 0-1 से पीछे चल रहा है। वहीं न्यूजीलैंड के पास डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल और मिचेल सेंटनर जैसे अनुभवी मौजूद हैं जो गेम का पासा पलट सकते हैं। पहले मुकाबले में भारत को 21 रनों की हार मिली और वे अपनी बैटिंग में बुरी तरह से मात खाते दिखाई दिए।

इस बार पहले तीन बल्लेबाजों ईशान किशन, शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी को कुछ योगदान करना होगा। सूर्यकुमार यादव और वाशिंगटन सुंदर ने क्रमशः 47 और 50 रन बनाए लेकिन भारत नहीं चाहेगा कि जीत-हार का दारोमदार सुंदर के बल्ले पर निर्भर हो। गेंदबाजी में भी न्यूजीलैंड भारत से बीस है। कीवियों को आज का मुकाबला जीतने के लिए थोड़े ही अतिरिक्त प्रयास की जरूरत है तो वहीं भारत के पास हार से बचने के लिए काफी दम दिखाना बाकी है।

आइए देखते हैं मुकाबला भारत की साख के अलावा और कौन से रिकॉर्ड्स को भी दांव पर लगाए बैठा है-

सबसे पहले हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड अब तक 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं, जिसमें भारत ने 12 मौकों पर जीत दर्ज की है और न्यूजीलैंड को 10 जीत नसीब हुई हैं। भारत में हालांकि कहानी थोड़ी अलग हो जाती है क्योंकि यहां 9 मैचों में भारत पांच जीता और न्यूजीलैंड चार।

टी20 छक्कों का खेल- सफेद गेंद क्रिकेट अब चौकों का खेल नहीं रह गया। छक्के लगाते हैं तो आप हिट हैं और आपकी टीम भी। कीवी तेज ओपनर फिन एलेन (48) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 रन पूरे करने के लिए दो छक्कों की जरूरत है। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव (94) को भी इस फॉर्मेट में छक्कों का शतक पूरा करने के लिए छह छक्कों की आवश्यकता है। ईशान किशन (46) सभी प्रारूपों में 50 छक्के पूरे करने से चार छक्के दूर हैं।

चौकों पर भी एक नजर- चौकों की बात करें तो ग्लेन फिलिप्स (95) को टी20 में 100 चौकों तक पहुंचने के लिए पांच चौकों की आवश्यकता है। सूर्यकुमार यादव (148) को इस फॉर्मेट में 150 चौके लगाने के लिए दो चौकों की जरूरत है।

लगातार बढ़िया गेंदबाजी से टीम में एक नया आयाम जोड़ने वाले हार्दिक पांड्या (149) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने से एक विकेट दूर हैं। वहीं न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल (47) को सभी प्रारूपों में 50 विकेट पूरे करने के लिए तीन विकेट चाहिए।

Recommended Video

    IND vs NZ: 2nd T20, Team India के लिए होगा Do or Die, हार का मतलब सीरीज हाथ से गई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+