IND vs NZ: विराट-अनुष्का ने स्टेडियम में एक दूसरे को जमकर दिया फ्लाइंग किस, सचिन तेंदुलकर ने भी बजाई ताली

Virat Kohli break Sachin Tendulkar Records: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में शतक जड़ने का काम किया। विराट कोहली ने वनडे में अपना 50वां शतक जड़ इतिहास रच दिया। शतक लगाने के साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में विराट कोहली टॉप पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली के नाम वनडे करियर में कुल 50 शतक हो गए हैं।

कोहली ने बनाए 117 रन: विराट कोहली 117 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने 9 चौके और दो छक्कों की अपनी इस पारी में टीम के लिए एक बड़ा स्कोर बना दिया है। विराट कोहली की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने सेमीफाइनल जैसे नॉक आउट मुकाबले में एक बड़ा लक्ष्य देने के बेहद करीब पहुंच गई है।

Virat Kohli 1

अनुष्का का फ्लाइंग किस वायरल: विराट कोहली के शतक के बाद स्टेडियम में मौजूद उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी बेहद खुश नजर आई। उन्होंने जमकर विराट कोहली पर अपना प्यार लुटाया। इस दौरान वह लगातार फ्लाइंग किस देती हुई नजर आई। विराट कोहली ने भी मैदान से अनुष्का शर्मा की तरफ फ्लाइंग किस भेजा। दूसरी तरफ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी इस मुकाबले का आनंद लेने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे हुए थे। उन्होंने भी विराट कोहली के शतक को देखकर ताली बजाई।

फैंस मना रहे जश्न: विराट कोहली की इस दमदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। विराट कोहली ने इसी वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर 49वां शतक पूरा किया था। वहीं सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने अपने वनडे करियर का 50वां शतक पूरा किया। विराट कोहली से फाइनल में भी टीम को बड़े रनों की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+