वानखेड़े में चला Ravindra Jadeja की फिरकी का जादू, एक साथ कई दिग्गजों को पछाड़ा, बना ये खास रिकॉर्ड
IND vs NZ 3rd Test Ravindra Jadeja: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिछले मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाले मिचेल सैंटनर इस मुकाबले में नहीं खेल रहे। मिचेल सैंटनर की जगह ईश सोढ़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
जडेजा के नाम खास उपलब्धि
टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से रवींद्र जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की। अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से जडेजा ने खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही रवींद्र जडेजा ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज कर ली है। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में रवींद्र जडेजा पांचवें नंबर पर आ गए हैं।

रवींद्र जडेजा ने दिग्गजों को पछाड़ा
रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में अपना 312वां विकेट लेकर जहीर खान और ईशांत शर्मा दोनों को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम अपने करियर में 311-311 विकेट हैं। इस उपलब्धि ने न केवल जडेजा का नाम हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है, बल्कि भारत की गेंदबाजी लाइनअप में उनकी भूमिका को एक बार फिर साबित किया है। साझेदारी तोड़ने और महत्वपूर्ण विकेट लेने की काबिलियत जडेजा को खास बनाने का काम करती है।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंडः टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरुर्के।












Click it and Unblock the Notifications