IND vs NZ: चोट, दर्द फिर भी जड़ दिया तूफानी शतक, पाकिस्तान के बाद अब भारत के खिलाफ मचाया गदर

India vs New Zealand 3rd ODI, Latest Updates: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने भारत के खिलाफ 138 रनों की पारी खेली। उन्होंने मैच में जान फूंकने का काम किया।

India vs New Zealand

India vs New Zealand 3rd ODI, Latest Updates: होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने बड़ा लक्ष्य रखने का काम किया। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने पावरप्ले में 82 रन जोड़ने में सफलता हासिल की। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी निभाई।

डेवोन कॉन्वे ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक

डेवोन कॉन्वे ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने सबसे अधिक 138 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। डेवोन कॉन्वे ने 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अपनी 138 रनों की पारी में कॉन्वे ने 12 चौके और 8 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। कॉन्वे ने भारत के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। अपने शतक के करीब आने के बाद वह दर्द में नजर आए। कमेंट्री बॉक्स में बैठे संजय मांजरेकर ने बताया कि कॉनवे ने पेन किलर लेकर आगे की बल्लेबाजी की। भारत से पहले कॉन्वे पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था।

कराची में भी लगाया था शतक

कराची में भी लगाया था शतक

भारत से पहले डेवोन कॉन्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में शतक लगाया था। डेवोन कॉन्वे भारत और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कॉन्वे ने 57 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 89 गेंदों में धुआंधार बल्लेबाजी के साथ अपना शतक पूरा किया था। नसीम शाह ने उनका विकेट हासिल किया। कॉन्वे ने 92 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई न्यूजीलैंड की पारी

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई न्यूजीलैंड की पारी

न्यूजीलैंड का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया था। जिसके बाद डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर हेनरी निकोलस ने टीम को संभाला और तेज गति से रन बनाने की शुरुआत की। कुलदीप यादव ने हेनरी निकोलस को एलबीडब्ल्यू आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने दो लगातार गेंदों पर विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर ने पहले डेरिल मिचेल को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान टॉम लाथम का विकेट भी उन्होंने हासिल कर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+