IND vs NZ: अपने ही घर में चैंपियन टीम की हुई दुर्गति, ये है न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के तीन बड़े कारण
India vs New Zealand, 2nd Test: लंबे समय से भारतीय टीम टेस्ट में अपनी बादशाहत कायम रखने में सफल रही है। यही वजह है कि पिछली दो बार से भारत लगातार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। ये बात अलग है कि टीम को ट्रॉफी नहीं मिली, लेकिन टीम ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने का काम किया। ऐसे में सवाल उठाता है कि चैंपियन टीम को अपने ही घर में दुर्गति का सामना क्यों करना पड़ रहा है?
न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड ने भारत को उसके ही घर में हराकर इतिहास रच दिया है। पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड ने एक यादगार और ऐतिहासिक कारनामा किया। साल 1955 से भारत का दौरा करने वाले कीवी ने आखिरकार 2024 में अपने लंबे इंतजार को खत्म किया। न्यूजीलैंड की टीम लगातार दो टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने में सफल रही। पुणे में 113 रनों से मिली जीत लंबे समय तक न्यूजीलैंड को याद रहने वाली है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन
भारतीय टीम के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हार की वजहों में से एक वजह इन दोनों ही बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन को माना जा सकता है। रोहित ने अपनी पिछली 8 टेस्ट पारियों में 14 की औसत से केवल 104 रन बनाए हैं और कोहली का प्रदर्शन भी इसी तरह निराशाजनक रहा।
स्पिन बनी सबसे बड़ी कमजोरी
एक समय भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन का सबसे अच्छा खिलाड़ी बताया जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों से स्पिन के आगे भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए हैं। कीवी स्पिनर मिशेल सेंटनर पुणे टेस्ट में कुल 13 विकेट लिए और भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया।
मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों ने किया निराश
सरफराज खान, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और अश्विन जैसे खिलाड़ियों से पुणे टेस्ट में बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन ये सभी खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए, जो हार की एक बड़ी वजह बनी। खिलाड़ियों का खराब फॉर्म और गलत शॉट का चयन टीम पर भारी पड़ गई। मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज भी अपनी छाप छोड़ने में बुरी तरह नाकाम रहे।












Click it and Unblock the Notifications