IND vs NZ 2nd Test Dream XI: भारत-न्यूजीलैंड मैच की ड्रीम 11 से करोड़ों कमाने का मौका, इन खिलाड़ियों को चुनें

IND vs NZ 2nd Test Dream XI: बेंगलुरु में हार के बाद भारतीय टीम एक बार फिर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में उतरने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच पुणे में गुरुवार को दूसरा टेस्ट मुकाबला शुरू होगा। भारतीय टीम के लिए मैच काफी अहम है। टीम इंडिया फिलहाल इस सीरीज में पीछे चल रही है।

कीवी टीम के नजरें अब एक ऐतिहासिक सीरीज जीत की तरफ है। पुणे में अगर कीवी टीम जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो इतिहास में नाम दर्ज हो जाएगा। हालांकि एक हार से भारतीय टीम की मजबूती पर कोई शक नहीं किया जा सकता है। टीम इंडिया अब भी धांसू है।

india vs new zealand

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भारत टॉप पर है और इस मैच में जीत दर्ज करने पर टीम इंडिया की स्थिति मजबूत रहेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे फाइनल में जाने के लिए टीम इंडिया को यह मुकाबला काफी गंभीरता से लेना पड़ेगा।

भारत vs न्यूजीलैंड ड्रीम 11 (IND vs NZ 2nd Test Dream XI)

विकेटकीपर: ऋषभ पंत, डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज: विराट कोहली, रोहित शर्मा, टॉम लैथम
ऑल राउंडर: रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविन्द्र (उपकप्तान)
गेंदबाज: टिम साउदी, जसप्रीत बुमराह

भारत vs न्यूजीलैंड पुणे टेस्ट पिच रिपोर्ट

पिछले मैच से इस बार विकेट अलग रहने वाला है। इस मुकाबले में टर्निंग ट्रैक देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुन्दर को लाना एक बड़ा संकेत है कि स्पिन विकेट होगा। पुणे में पहले भी विकेट स्पिनरों के लिए मददगार ही रहा है। ऐसे में बल्लेबाजों की परेशानी बढ़ जाएगी।

भारत vs न्यूजीलैंड पुणे टेस्ट कहां देखें

दोनों टीमों के बीच होने वाले इस टेस्ट मैच का टॉस सुबह 9 बजे होना है। इसके बाद मैच की पहली गेंद सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर होना है। मुकाबले का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर देखा जा सकता है। जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर भी मुकाबले को लाइव देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+