IND vs NZ 2nd Test: दूसरे टेस्ट में भी न्यूजीलैंड का दबदबा बरकरार, लंच ब्रेक तक भारत ने गंवाए 7 विकेट
India vs New Zealand 2nd Test Day 2: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन है, जोकि भारत की बल्लेबाजी के लिहाज से काफी खराब साबित होता दिख रहा है। भारत ने 83 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए, लंच ब्रेक तक भारत ने 38 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए हैं। भारतीय टीम अभी भी 152 रन से पीछे हैं।

भारत की बल्लेबाजी लाइनअप लड़खड़ाई
न्यूजीलैंड की पहली पारी के 259 रन के जवाब में, भारत की बल्लेबाजी लाइनअप दिन की शुरुआत में ही लड़खड़ा गई, और एक समय पर टीम 83/5 पर पहुंच गई। मिचेल सेंटनर ने 30 रन पर शुभमन गिल का विकेट गिरा दिया, जोकि शुरुआत भर थी।
विरोट कोहली ने भी किया निराश
इसके बाद सेंटनर ने जल्द ही विराट कोहली (1) को आउट कर दिया, और ग्लेन फिलिप्स ने यशस्वी जायसवाल (30) और ऋषभ पंत (18) को आउट कर भारत को काफी पीछे कर दिया।
सरफराज भी नहीं कर सके कोई कमाल
सरफराज खान (11) का विकेट भी सेंटनर ने लिया, जिससे भारत का छठा विकेट गिर गया, जिससे उनकी पारी को मजबूत बनाने की कोशिशें और भी मुश्किल हो गईं। भारत का सातवां विकेट अश्विन (7) के रूप में गिऱा है। लंच ब्रेक तक भारत ने 38 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए हैं। भारतीय टीम अभी भी 152 रन से पीछे हैं।












Click it and Unblock the Notifications