Sanju Samson के साथ फिर अन्याय! फैंस के निशाने पर आए ऋषभ पंत, जमकर निकाली भड़ास

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में प्लेइंग इलेवन से संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया है। प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देने पर टीम के कप्तान शिखर धवन पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

India vs New Zealand 2nd ODI, Latest Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में प्लेइंग इलेवन से संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया है। प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देने पर टीम के कप्तान शिखर धवन पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में सैमसन ने 30 से अधिक रन बनाए थे और एक मैच के बाद ही उन्हें बाहर कर दिया गया।

Sanju Samson

लगातार फ्लॉप होने के बाद भी पंत को मिला मौका

संजू सैमसन की जगह ऋषभ पंत को मौका देने पर फैंस नाराज दिखाई पड़ रहे हैं। कप्तान शिखर धवन के साथ ही हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण को भी टारगेट कर रहे हैं। पंत ने पहले मैच में 23 गेंदों में 15 रन बनाए थे। पंत लंबे समय से फॉर्म में नहीं है। इसके बावजूद भी वह टीम में लगातार खेल रहे हैं। फैंस टीम के इस फैसले से खुश नहीं है और लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।

नहीं चला है पंत का बल्ला

Recommended Video

    IND vs NZ: Sanju Samson को Playing 11 से किया बाहर, BCCI से नाराज हुए Fans |वनइंडिया हिंदी *Cricket

    टी-20 सीरीज के बाद पहले वनडे में एक बार फिर से ऋषभ पंत नाकाम रहे। वह बल्ले से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इस दौरे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया है। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों का नाम है।

    दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

    न्यूजीलैंड- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन।

    भारत- शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+