टी20 वर्ल्ड कप की निराशा भूलकर फिर एकजुट हुई टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या ने लीड किया ट्रेनिंग सेशन

टी20 वर्ल्ड कप की निराशा को भूलते हुए टीम इंडिया के पास अब न्यूजीलैंड का टूर है जहां पर तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरुआत हो रही है जिसके कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। हार्दिक को इस फॉर्मेट में भविष्य का भी कप्तान माना जा रहा है और वे केन विलियमसन एंड कंपनी से लोहा लेते हुए दिखाई देंगे। यह सीरीज 18 नवंबर से शुरू हो रही है। तीन टी20 के अलावा तीन वनडे मैच होंगे। भारत ने इसके लिए वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है। (फोटो सौजन्य- BCCI)

 Team India underwent training session for T20 series

Recommended Video

    IND vs NZ: Hardik Pandya और Kane Williamson ने सीरीज से पहले की मस्ती | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    टी20 सीरीज वेलिंग्टन, माउंट मोंगाउनी और नेपियर में खेली जाएगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। सीरीज में हार्दिक पांड्या पर नजरें बनी रहेंगी क्योंकि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबलों में बढ़िया प्रदर्शन किया था। सेमीफाइनल में हार्दिक बल्ले से जोरदार अंदाज में चमके थे।

    हार्दिक वेलिंग्टन में गेंद और बल्ले दोनों से अभ्यास करते देखे गए। उन्होंने बुधवार को बल्ले और फील्डिंग में प्रैक्टिस के बाद गेंदबाजी में भी हाथ खोले। इस दौरे पर कोच बनाए गए वीवीएस लक्ष्मण गौर से खिलाड़ियों की ट्रेनिंग पर निगरानी रख रहे थे। राहुल द्रविड़ को फिलहाल रेस्ट दिया गया है।

    हार्दिक के अलावा दीपक हुड्डा के पास भी लंबा बैटिंग सत्र था जबकि शुभमन गिल और ऋषभ पंत को आपस में बातचीत करते हुए देखा गया। सीरीज में गिल पर नजरें भी बनी रहेंगी क्योंकि वे एक ओपनर के तौर पर ढलने लगे हैं जो तीनों फॉर्मेट में देश की लंबे समय तक सेवा कर सकता है। इस सीरीज के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

    वर्ल्ड कप में बाहर बैठाए गए युजवेंद्र चहल ने भी अभ्यास किया क्योंकि अब उनको भरपूर मौके मिलने की उम्मीद है। चहल के साथ कुलदीप यादव भी इस सीरीज के लिए जुड़ चुके हैं।

    न्यूजीलैंड T20I के लिए भारत की टीम: हार्दिक पांड्या (C), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (VC और WK), संजू सैमसन (WK), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव , अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+