VIDEO: 107 मीटर लंबा छक्का..., Rishabh pant की बेखौफ बल्लेबाजी देख न्यूजीलैंड हैरान, वायरल हो रहा रिएक्शन

India vs New Zealand, 1st Test Rishabh Pant: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रनों की पारी खेली। वह अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक बनाने से चूक गए। हालांकि, इस दौरान पंत ने एक ऐसा लंबा छक्का मारा कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की आंखें खुली रह गईं। पंत के शॉट को देखकर हर कोई हैरान था।

पंत ने जड़ा 107 मीटर का छक्का

ऋषभ पंत ने टिम साउथी के खिलाफ 90 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी करते समय एक जोरदार छक्का जड़ सभी को चौंका दिया। पंत ने कीवी तेज गेंदबाज को 107 मीटर का छक्का मारा, जो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के गहरे मिड-विकेट स्टैंड की छत पर गिरा। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स और टॉम ब्लंडेल उस शॉट की दूरी को देखकर हैरान रह गए।

Rishabh Pant 1

सरफराज-पंत की जबरदस्त साझेदारी

भारतीय टीम को दूसरी पारी में 231 रन के कुल स्कोर पर विराट कोहली (70) के रूप में तीसरा विकेट गिरा। इसके बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने सरफराज खान के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों के बीच 211 गेंदों में 177 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। सरफराज ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी बनाया। पंत ने 105 गेंदों का सामना करते हुए 99 रन बनाए।

दोनों टीमों के पास जीत का मौका

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 107 रनों का लक्ष्य रखा है। यदि बारिश नहीं आती है, तो इस मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिल सकते हैं। दोनों टीमों के पास इस मैच को जीतने का अवसर है। भारत को यदि यह मैच जीतना है, तो उसे कम से कम 106 रन से पहले न्यूजीलैंड को ऑल आउट करना होगा। पहली पारी में जो गलती भारत ने की वैसा कुछ अगर न्यूजीलैंड करती है तो ऐसे में भारत को जीत मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+