बिना मैदान में उतरे ही Rishabh Pant ने किया कमाल, अब संकटमोचक बन लगानी होगी टीम की नैया पार

India vs New Zealand, 1st Test Rishabh Pant: बेंगलुरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने दूसरी पारी में दमदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में 46 रन पर ढेर होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में अपना दमखम दिखाया। हालांकि, टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली दिन के अंतिम गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली ने 70 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।

ऋषभ पंत पर बड़ी अपडेट

दूसरे दिन घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर जाने वाले ऋषभ पंत चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। चोट के बावजूद पंत को भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में देखा गया, वह पूरी तरह से पैड पहने हुए थे और फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार थे। भारत ने तीसरे दिन 3 विकेट पर 231 रन बनाए, अब अगले दिन पंत को बल्लेबाजी करनी है। टीम को उनसे खासी उम्मीदें होंगी।

India vs New Zealand 1

ऋषभ पंत को लेकर फैंस ने किया कमेंट

ऋषभ पंत की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने ऋषभ पंत को फाइटर बताया। बिना मैदान पर उतरे ही ऋषभ पंत फैंस के बीच सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। पंत से फैंस को मैच के चौथे दिन बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।

कोहली-सरफराज ने किया कमाल

भारतीय टीम अपनी पहली पारी में मात्र 46 रन पर आउट हो गई थी, लेकिन दूसरी पारी में उसने जोरदार वापसी की। विराट कोहली ने 102 गेंदों पर 70 रन बनाए और सरफराज खान 70 रन पर नाबाद हैं। इन दोनों की बदौलत भारत ने एक ठोस नींव रखी है। कोहली की पारी में 8 चौके और एक छक्का शामिल रहा। जबकि सरफराज ने 78 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाकर अपना दमखम दिखाया।

जैसे-जैसे मैच अपने चौथे दिन की ओर बढ़ रहा है, सभी की निगाहें पंत पर टिकी होंगी। जिनकी क्रीज पर वापसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। तीसरे दिन के अंत तक भारत की मजबूत स्थिति और पंत की वापसी ने टीम को एक बार फिर लड़ने का मौका दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+