IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड बेंगलुरु टेस्ट? कब और कहां देखें लाइव मुकाबला

IND vs NZ 1st Test Live Streaming: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने के लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने का प्रयास करेगी। कीवी टीम का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। श्रीलंका में टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब भारतीय टीम के खिलाफ जंग होनी है।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में भारतीय टीम टॉप पर है। लगातार तीसरी बार फाइनल में जाने का मौका भारतीय टीम नहीं छोड़ना चाहेगी। न्यूजीलैंड की टीम छठे स्थान पर है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

ind vs nz

भारत vs न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट कितने बजे शुरू होगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में होने वाला पहला टेस्ट मैच सुबह शुरू होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। बारिश नहीं होने पर मैच निर्धारित समय पर शुरू हो जाएगा। टॉस का समय सुबह 9 बजे है।

भारत vs न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट कहाँ देखें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर देखा जा सकता है। टीवी के अलावा डिजिटल में भी यह मुकाबला देखा जा सकता है। जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर यह मुकाबला फ्री में लाइव देखा जा सकता है।

कैसी हो सकती है बेंगलुरु की पिच

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है। हालांकि शुरुआती दो दिनों में विकेट से बल्लेबाजों के लिए मदद रहने के आसार हैं। तीसरे दिन से टर्न देखने को मिल सकता है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही माना जा सकता है।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज , आकाश दीप

न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, ​​केन विलियमसन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी, जैकब डफी, अजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+