Virat Kohli दिन के आखिरी गेंद पर हुए OUT, जानिए मैच के तीन दिनों बाद भारत-न्यूजीलैंड में किसका पलड़ा भारी?

India vs New Zealand, 1st Test Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में चल रहे पहले टेस्ट मैच ने रोमांचक मोड़ ले लिया है। भारत की पहली पारी में 46 रन पर सभी विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने रचिन रविंद्र के शानदार शतक (134) की मदद से 402 रन बनाए। तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 231 रन पर 3 विकेट खो दिए हैं।

भारत ने दूसरी पारी में दिखाया दम

मौजूदा समय में इस मुकाबले में भारतीय टीम 125 रन से पीछे चल रही है। दूसरी पारी में भारत को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत प्रदान की। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। भारत को जायसवाल (35) के रूप में पहला विकेट गंवाना पड़ा। इसके बाद कप्तान रोहित ने 52 रन बनाकर 95 के स्कोर पर अपना विकेट खो दिया।

India vs New Zealand 1

दिन के आखिरी गेंद पर कोहली हुए आउट

इसके बाद सरफराज खान और विराट कोहली ने पारी को संभाला और भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। कोहली ने 70 रन बनाकर दिन की अंतिम गेंद पर अपना विकेट खो दिया। कोहली के पास बड़ा स्कोर बनाने का मौका था। लेकिन दिन के अंतिम गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे।

कोहली ने पूरे किए 9000 रन

कोहली ने न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में 53वां रन बनाते ही 9000 रन के आंकड़े को प्राप्त किया। अब वह भारत की ओर से 9,000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265) और सुनील गावस्कर (10,122) यह कारनामा कर चुके हैं।

न्यूजीलैंड ने बनाए 402 रन

न्यूजीलैंड ने कल के स्कोर 180/3 से आगे खेलते हुए शुक्रवार को 233 रन पर अपने 7 विकेट खो दिए। इस दौरान डेरिल मिचेल (18), टॉम ब्लंडेल (5), ग्लेन फिलिप्स (14) और मैट हेनरी (8) आउट हुए। इसके बाद रविंद्र जडेजा और टिम साउथी (65) ने मिलकर 137 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर एक मजबूत बढ़त प्राप्त की। भारत की ओर से कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए।

तीन दिन बाद किसका पलड़ा भारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में पहले दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका था। दूसरे दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 46 रन बनाए। भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे है। लिहाजा इस मैच में कीवी टीम का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+