IND vs NED: अहमदाबाद की Pitch का क्या है सीक्रेट कोड? मौसम बिगाड़ेगा खेल, कप्तान ने अचानक बदला प्लान!
India vs Netherlands T20 World Cup 2026, Pitch And Weather Report: ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के अपने अंतिम मुकाबले में आज टीम इंडिया का सामना नीदरलैंड्स (IND vs NED) से होने जा रहा है। अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारत अपनी अजेय बढ़त को बरकरार रखते हुए सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री करना चाहेगा। पाकिस्तान को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी सूर्यकुमार यादव की सेना के लिए यह मैच अपनी प्लेइंग इलेवन को परखने का एक शानदार मौका है।
भारत बनाम नीदरलैंड्स का ये मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों टीम के कप्तान तीस मिनट पहले यानी 6:30 पर मैदान आएंगे। आइए एक्शन से पहले पिच और वेदर के मिजाज पर एक नजर डालते हैं।
Ahmedabad Pitch Report: कैसी रहेगी अहमदाबाद की पिच?
अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जा रही है। इस टूर्नामेंट में अब तक यहां का औसत स्कोर 192 रन रहा है, जिससे साफ है कि आज भी रनों का पहाड़ खड़ा हो सकता है। स्पिनरों के लिए यहां चुनौतियां अधिक हैं क्योंकि बल्लेबाजों ने इस मैदान पर स्पिन के खिलाफ जमकर रन बटोरे हैं।

IND vs NED: अहमदाबाद की पिच और स्पिनर्स की चुनौती
अहमदाबाद के इस मैदान पर अब तक रनों का औसत (9.38 रन प्रति ओवर) टूर्नामेंट में सबसे अधिक रहा है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 192 रन है, जो दर्शाता है कि यह पिच बल्लेबाजों की मददगार है। दिलचस्प बात यह है कि इस मैदान पर स्पिनर्स काफी महंगे साबित हुए हैं और उनका औसत 41.1 रहा है। भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह एक शानदार मौका है कि वे सुपर-8 से पहले अपनी लय हासिल कर लें और बड़े स्कोर की ओर बढ़ें।
Ahmedabad Weather Report: कैसा रहेगा मौसम?
मौसम की बात करें तो अहमदाबाद का आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, हालांकि मैच के दौरान ओस (Dew) एक अहम भूमिका निभा सकती है।
India vs Netherland: अभिषेक शर्मा पर रहेगी नजर
भारतीय खेमे में सबकी नजरें अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी, जो पिछले कुछ मैचों में सस्ते में आउट हुए हैं। नीदरलैंड्स की ओर से कॉलिन एकरमैन अपने ऑलराउंड अनुभव से भारत को चुनौती देने की कोशिश करेंगे। भारतीय टीम मैनेजमेंट सुपर 8 से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह या वरुण चक्रवर्ती को आराम देने पर भी विचार कर सकता है।
India vs Netherland: टीम इंडिया की रणनीति
चूंकि भारत पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है, इसलिए कयास लगाए जा रहे थे कि बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। हालांकि, बैटिंग कोच शीतांशु कोटक के बयान ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया इसे 'एक्सपेरिमेंट' के तौर पर नहीं देख रही है। 22 तारीख को इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से होने वाले मैच और संभावित फाइनल को देखते हुए, भारत अपनी कोर टीम को इन परिस्थितियों का ज्यादा से ज्यादा अनुभव देना
नीदरलैंड्स टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फ़िकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन।
भारत की टीम: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
-
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन?












Click it and Unblock the Notifications