IND vs NED Weather Report: बारिश बढ़ा सकती है भारतीय टीम की मुश्किलें, जानें मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा मौसम
भारत और नीदरलैंड्स के बीच गुरुवार को वर्ल्ड कप मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। बारिश के कारण बुधवार यानी कि आज इंग्लैंड को आयरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
IND vs NED, 23rd Match, Super 12 Group 2, ICC Mens T20 World Cup 2022 weather update: भारत और नीदरलैंड्स के बीच गुरुवार को वर्ल्ड कप मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। बारिश के कारण बुधवार यानी कि आज इंग्लैंड को आयरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को एक-एक प्वाइंट शेयर करने पड़े हैं। ऐसे में भारतीय टीम नहीं चाहेगी कि उसे भी मौसम की मार झेलनी पड़ी।

मौसम कर सकती है मैच का मजा किरकिरा
27 अक्टूबर को सिडनी में बारिश की संभावना 80% है। शाम को बारिश होने के पूरे आसार हैं। ऑस्ट्रेलियाई समयनुसार भारत को अपना मुकाबला शाम में ही खेलना है। ऐसे में बारिश मैच में अपना प्रभाव छोड़ सकती है। एक्यू वेदर के मुताबिक मैच वाले दिन बादल मैदान पर छाए रहेंगे और इसत य दौरान बारिश भी होने की संभावना है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि तेज बारिश होने की बात नहीं कही जा रही है।

पिच से मिल सकता है बल्लेबाजों को फायदा
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। खेल होने के साथ-साथ पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती चली जाएगी। ऐसे में बाद में बवल्लेबाजी करने वाली टीम को इसका फायदा मिल सकता है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुन सकते हैं। भारतीय टीम का रिकॉर्ड चेज करते हुए शानदार रहा है और टीम अपनी ताकत पर ही खेलना पसंद करेगी।

भारत को हो सकता है बड़ा नुकसान
पाकिस्तान के खिलाफ खेल की आखिरी गेंद पर 4 विकेट से रोमांचक जीत हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है। लेकिन बारिश के कारण अगर मैच रद्द होता है तो इससे टीम को बड़ा नुकसान पहुंचेगा। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की तरह भारत के लिए भी फिर आगे की सभी मुकाबले काफी अहम हो जाएंगे। भारत के अलावा गुरुवार को साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की टीमों का मैच भी है। दक्षिण अफ्रीका दिन के पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी, जबकि पाकिस्तान शाम को जिम्वाबे से टकराएगी।












Click it and Unblock the Notifications