Ind vs Nep Live: नेपाल को हराकर भारतीय टीम सुपर 4 में पहुंची
India vs Nepal Match Today Live: एशिया कप में भारतीय टीम ने नेपाल को हराते हुए सुपर 4 में जगह हासिल कर ली। पहले खेलते हुए नेपाल 230 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद बारिश का खलल देखने को मिला। बाद में डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया को 23 ओवर में 145 का टारगेट दिया गया।
भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया ने 10 विकेट से मैच जीत लिया। रोहित और गिल ने नाबाद अर्धशतक जड़े। हार के साथ नेपाल की टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
नेपाल टीम की प्लेइंग इलेवन: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शर्की, सोमपाल कामी, गुलसन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजबंशी।

UPDATE - Play to resume at 10.15 PM #AsiaCup2023मैच शुरू होने वाला है
कोहली ने पकड़ा जबरदस्त कैच












Click it and Unblock the Notifications