IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के साथ डेब्यू की लाइन में और कौन? 3 खिलाड़ियों के बीच है टक्कर

India vs Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस दौरे पर टीम इंडिया के साथ कुछ ऐसे युवा खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी20 में खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में पहले मुकाबले की प्लेइंग इलेवन पर सभी की नजर रहेगी।

अगर टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताता है तो एक नहीं, बल्कि तीन नए चेहरे टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते नजर आ सकते हैं। तीनों ही प्लेयर्स को टी20 टीम में पहली बार जगह मिली है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

ind vs ire

वैभव सूर्यवंशी

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है। श्रीलंका में उनके 29 गेंदों में 94 रन सबको याद है, जो इंडिया ए के लिए बनाए थे। अगर टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला करता है तो वैभव पहले ही मुकाबले में डेब्यू करते नजर आ सकते हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

सूर्यांश शेडगे

मुंबई के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे ने घरेलू क्रिकेट और टी20 टूर्नामेंट में लगातार प्रभावित किया है। निचले क्रम में तेज रन बनाने के साथ-साथ वह मध्यम गति की गेंदबाजी भी कर सकते हैं। टीम इंडिया को एक फिनिशर की जरूरत हो तो पहले टी20 में उन्हें मौका मिल सकता है। चयनकर्ताओं की नजर काफी समय से उनके प्रदर्शन पर रही है। नीतीश रेड्डी के चोटिल होकर बाहर होने पर उनको टीम में आने का मौका मिला है।

प्रिंस यादव

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव भी पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी गति और डेथ ओवरों की गेंदबाजी से प्रभावित किया है, इसके अलावा नई गेंद पर वह स्विंग हासिल करते हैं। हाल ही में उनको अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के दौरान भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। अगर भारत अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरता है तो प्रिंस यादव के डेब्यू की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+