आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के हेड कोच बनेंगे वीवीएस लक्ष्मण, T20 सीरीज के लिये BCCI ने किया ऐलान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन अपनी समाप्ति की ओर है, जिसके एक हफ्ते बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम का अंतर्राष्ट्रीय सीजन शुरू हो जायेगा। इसके तहत भारतीय क्रिकेट टीम को 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिये मेजबानी करनी है, तो वहीं इसके बाद भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज तो वहीं पर इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिये जाना है। इसको देखते हुए बोर्ड ने आयरलैंड और इंग्लैंड के लिये दो अलग-अलग टीमें भेजने का फैसला किया है।

ऐसे में टीम के नियमित हेड कोच राहुल द्रविड़ का इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ जाना तय है तो वहीं पर आयरलैंड दौरे को लेकर बीसीसीआई ने अब साफ कर दिया है कि नेशनल क्रिकेट एकाडमी के हेड वीवीएस लक्ष्मण टी20 टीम के कोच के तौर पर जायेंगे। भारत को आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को डबलिन में खेला जाना है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के साथ डबलिन के दौरे पर जायेंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ ऐसी ही व्यवस्था पिछले साल जुलाई में भी देखने को मिली थी जब हेड कोच रवि शास्त्री के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर थी तो वहीं पर श्रीलंका के दौरे पर राहुल द्रविड़ ने शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम का नेतृत्व किया था।
उल्लेखनीय है कि आयरलैंड दौरे पर जाने वाली भारत की टी20 टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिये 19 जून को खत्म करने के बाद उड़ान भरेगी। हालांकि आयरलैंड दौरे के लिये अभी भी टीम का चयन होना बाकी है। इस बीच नॉर्थैमप्टनशॉयर काउंटी क्रिकेट क्लब ने साफ किया है कि 3 जुलाई से भारत के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 वॉर्म अप मैच के लिये सभी टिकटें बिक गई हैं।
गौरतलब है कि िस मैच के दौरान 6500 दर्शक मैदान पर वॉर्म अप मैच का लुत्फ उठाने उतरेंगे। जहां पर भारत की मुख्य टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही होगी तो वहीं पर आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त करने के बाद भारतीय टीम नॉर्थमैप्टनशॉयर काउंटी क्लब के साथ एक और 3 जुलाई को टी20 वॉर्मअप मैच खेलती नजर आयेगी।
और पढ़ें: 1.63 करोड़ की ठगी का शिकार हुए ऋषभ पंत, महंगी घड़ियों के शौक ने लूटा
इससे पहले भारत की मुख्य टीम लिश्टेसरशयर के खिलाफ 24 जून से 4 दिवसीय का वॉर्म अप मैच खेलेगी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ एक से 5 जुलाई के बीच टेस्ट खेलना है तो वहीं पर 7-17 जुलाई के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने हैं।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications