IND vs IRE 3rd T20: बारिश बनेगी विलेन या होगा पूरा मैच? भारत-आयरलैंड मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम
India vs Ireland 3rd T20I 2023, Dublin Weather Report: जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में आयरलैंड के खिलाफ भारत ने शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की। तीन मैचों की इस सीरीज का पहला दोनों मैच जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारत की नजर अब आयरलैंड को क्लीन स्वीप करने की होगी। आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में शानदार रहा था।
पहले दोनों मैचों में मिली जीत: भारत ने बारिश से प्रभावित पहले मैच को डकवर्ड लुईस नियम के तहत दो रन से जीता था। जबकि दूसरे मुकाबले में भारत ने 33 रनों से जीत हासिल की। पहले ही मैच में कप्तान जसप्रीत बुमराह ने वापसी करते हुए पहले ही ओवर में दो विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह को इस दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। वहीं दूसरे मुकाबले में रिंकू सिंह ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज: तीसरे मैच से पहले मौसम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। तीसरे मुकाबले में बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगर बारिश हुई तो खेल देरी से शुरू हो सकता है। एक्यूवेदर के अनुसार, तापमान में 18-19 डिग्री सेल्सियस के बीच उतार-चढ़ाव रहेगा और 26 किमी/घंटा तक की हवा चलने की उम्मीद है। मैच के शुरुआती एक घंटे बारिश होने की आशंका है, इसके बाद मौसम साफ रह सकता है।
सीरीज जीत की हैट्रिक: भारत इससे पहले दो बार आयरलैंड को उसके घर में हराया है। साल 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पहला सीरीज जीता था। वहीं हार्दिक पंड्या की कप्तानी के दौरान साल 2022 में भारत को जीत मिली थी। अब जसप्रीत बुमराह ने टीम की सीरीज जीत दिलाई है। हालांकि, बुमराह की कोशिश तीसरे मैच को जीत क्लीन स्विप करने की होगी। दूसरी तरफ सीरीज का आखिरी मुकाबला आयरलैंड की टीम जीतना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications