IND vs IRE: मैच शुरू होने से पहले ही फैंस को मिली बुरी खबर! संकट में भारत-आयरलैंड मुकाबला

IND vs IRE Weather Update: लंबे समय से जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। आयरलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान वह टीम में वापसी कर रहे हैं। लेकिन जसप्रीत बुमराह को मैदान पर उतरने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। डबलिन के द विलेज, मालाहाइड में होने वाले मैच से पहले वहां का मौसम बिगड़ गया है। जिस कारण मैच पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

मैच पर मंडरा रहे संकट के बादल: मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही डबलिन के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यहां बारिश के कारण मैच को रद्द भी किया जा सकता है। मैच के दौरान यहां बारिश होने की पूरी आशंका जताई गई है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करती है, लेकिन मौसम को देखते हुए अगर मुकाबला होता है तो यहां टॉस जीतकर दोनों ही टीम पहले फील्डिंग करना चाहेगी।

ind vs ireland 1

येलो अलर्ट किया गया जारी: मौसम विभाग ने डबलिन के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले कुछ घंटों में यहां भारी बारिश की आशंका जताई गई है। खराब मौसम के कारण यहां बिजली कटौती भी की जा सकती है। शुक्रवार की दोपहर हल्की बारिश होने के बाद यहां शाम और रात में भारी बारिश की आशंका है। अगर ऐसा होता है तो भारत और आयरलैंड के बीच पहला मुकाबला बारिश में धुल सकता है।

ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

ऐसी हो सकती है आयरलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन : एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, बेंजामिन व्हाइट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+