IND vs ENG Weather: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में बारिश होगी या नहीं? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम इस साल वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए तैयार है। सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद तस्वीर थोड़ी और साफ हो जाएगी। इस वर्ल्ड कप में बारिश के कारण भी कई मुकाबले रद्द किए गए हैं।
India vs England T20WC 2022 2nd Semi final Weather: भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम इस साल वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए तैयार है। सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद तस्वीर थोड़ी और साफ हो जाएगी। इस वर्ल्ड कप में बारिश के कारण भी कई मुकाबले रद्द किए गए हैं। ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबलों पर मौसम का कितना असर पड़ सकता है ये जानने के लिए फैंस उत्सुक होंगे।

बारिश की संभावना नहीं
10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड मैच के दौरान एडिलेड ओवल में बारिश होने के आसार नहीं है। लिहाजा फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के मौसम को लेकर पहले से कोई भी भविष्यवाणी करना बेइमानी होगी। क्योंकि यहां हर दिन के साथ मौसम का मिजाज बदलता रहता है। फिर भी भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि सेमीफाइनल के दिन बारिश खेल बिगाड़ने का काम ना करें।

रिजर्व डे का मिलेगा फायदा
अगर सेमीफाइनल और फाइनल मैच के दिन बारिश होती है तो उसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। बारिश होने की स्थिति में रिजर्व डे के दिन मैच कराया जाएगा। अगर बारिश की वजह से तय दिन और रिजर्व डे दोनों दिन खेल नहीं हो पाता है तो ऐसे में टॉप पर रहने वाली टीम को फायदा मिलेगा। वह फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ग्रुप ए में न्यूजीलैंड तो वहीं ग्रुप बी में भारतीय टीम टॉप पर है।

बारिश की वजह से इन टीमों का हुआ बड़ा नुकसान
वर्ल्ड कप में बारिश ने कई बड़ी टीमों का खेल खराब किया है इसमें दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी शामिल हैं। अगर बारिश नहीं होती और मैच खेला जाता तो शायद ये दोनों टीमें आज सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी होती। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करने से अफ्रीका की टीम बारिश के कारण चूक गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया भी इंग्लैंड से बारिश के कारण नहीं भिड़ पाया।












Click it and Unblock the Notifications