मैच देखने आई कश्मीरी लड़की से हुआ प्यार तो कर ली शादी, बेहद दिलचस्प है सरफराज खान की लव स्टोरी
Sarfaraz Khan love story: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए सरफराज खान को टीम में शामिल कर लिया गया है। घरेलू टूर्नामेंट में लगातार रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान की वकालत लगातार क्रिकेट के पूर्व दिग्गज कर रहे थे। सरफराज खान पिछले कुछ समय के दौरान घरेलू टूर्नामेंट में कई बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने पर फैंस भी हैरान थे।
टीम इंडिया में सरफराज खान की एंट्री
भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज केएल राहुल के चोटिल होने के बाद सरफराज खान को टीम इंडिया में एंट्री मिल गई है। सरफराज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में पांच मैचो की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज बराबरी पर लाना चाहेगी।

कश्मीर की लड़की को बनाया दुल्हन
सरफराज खान की कोशिश भारत के लिए टेस्ट मैच में अपना दमखम दिखाने की होगी। क्रिकेट के मैदान पर बल्ले से धमाल मचाने वाले सरफराज खान की लव स्टोरी भी बेहद कमल की है। पिछले साल सरफराज खान ने जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले की एक लड़की से शादी की, जिस लड़की से सरफराज ने निकाह किया है उस लड़की का नाम रोमाना जहूर है।
पहली नजर में हो गया था प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरफराज खान और रोमाना जहूर की मुलाकात एक क्रिकेट मैच के दौरान ही हुई थी। रोमाना मैच देखने के लिए स्टेडियम में आई थी और सरफराज खान उन्हें देखते ही अपना दिल हार बैठे थे। सरफराज खान की कजिन बहन दिल्ली में रोमाना के साथ एमएससी की पढ़ाई कर रही थी और ऐसे में उन्होंने ही सरफराज को रोमाना से मुलाकात कराई थी।
प्यार के बाद रचाई शादी
पहली नजर में ही सरफराज खान को उनसे प्यार हो गया था। पहले मुलाकात के बाद दोनों के बीच मिलने जुलने का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और आखिरकार दोस्ती प्यार में बदल गई। सरफराज खान और रोमाना ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया।
सरफराज ने सबसे पहले अपने परिवार को रोमाना के बारे में बताया। इसके बाद सरफराज के परिवार वाले रोमाना के घर कश्मीर गए। दोनों ही परिवारों ने शादी की बातचीत की और आपसी सहमति के साथ दोनों का निकाह करवाया।












Click it and Unblock the Notifications