धांसू खिलाड़ी बैठे रहे और गुजरात टाइटंस वालों की लगी लॉटरी, इंग्लैंड में शुभमन गिल ने खुलेआम किया पक्षपात?

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज अब अंतिम पड़ाव पर आ गई है। लंदन के ओवल में गुरुवार को अंतिम टेस्ट मैच शुरू हो गया। इसके बाद टीम इंडिया वापस भारत लौट आएगी। इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। टीम इंडिया को सीरीज बचाने के लिए कम से कम ड्रॉ तो खेलना होगा।

इस सीरीज के दौरान कुछ प्लेयर्स ने डेब्यू किया है और कई ऐसे हैं, जो खेलने के हकदार होने के बावजूद नहीं खेल पाए। डेब्यू के इंतजार में बेंच पर बैठे ये प्लेयर्स मैदान पर खेल रहे साथियों को पानी पिलाते हुए इंग्लैंड दौरा समाप्त कर गए। उनको मौका नहीं मिला।

india vs england

दूसरी तरफ खराब खेल के बाद भी कुछ खिलाड़ियों को मौके मिले हैं। यह कहा जाता है कि टीम इंडिया में जो कप्तान होता है, वह अपने आईपीएल वाले साथियों को लेकर आता है। शुभमन गिल ने भी यह कर दिखाया। गुजरात टाइटंस में गिल के साथ खेलने वाले प्लेयर्स की लॉटरी लग गई।

प्रसिद्ध कृष्णा ने लुटाए रन

प्रसिद्ध कृष्णा को इस दौरे पर तीन मैच खेलने का मौका मिला, जबकि दो मैचों में तो उनकी जमकर धुनाई हुई थी। बाद में कुछ बदलाव किये गए और पांचवें मैच तक आते-आते उनको फिर से मौका मिल गया। कृष्णा ने अपने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में 6 विकेट हासिल किये लेकिन 300 से ज्यादा रन दे डाले, जो शर्मनाक है लेकिन अंतिम टेस्ट में उनको फिर से मौका मिल गया। इस बार अर्शदीप का डेब्यू हो सकता था।

आईपीएल का टॉपर हुआ फ्लॉप

कुछ ऐसा ही साई सुदर्शन को लेकर हुआ है। आईपीएल में सुदर्शन टॉप स्कोरर रहे थे लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में मामला अलग होता है। रेड बॉल में साई सुदर्शन उस तरह नहीं खेल पाए। दो मैचों में उनके बल्ले से एक फिफ्टी सहित 91 रन आए। अंतिम टेस्ट में फिर से उनको मौका मिल गया। अभिमन्यू ईश्वरन का घरेलू रिकॉर्ड धमाकेदार है लेकिन इंग्लैंड में वह एक शहर से दूसरे शहर घूमते रहे। सुदर्शन को गुजरात टाइटंस से होने का फायदा मिला और गिल का सपोर्ट दिखा।

सिराज पिटाई खाते हुए करते रहे झगड़ा

तीसरा नाम मोहम्मद सिराज का है, जो बिना बात किसी खिलाड़ी से झगड़ा करने के लिए जाने जाते हैं। पहले टेस्ट में इंग्लैंड के प्लेयर्स ने सिराज की जमकर कुटाई की थी। उनमें और प्रसिद्ध कृष्णा में ज्यादा रन देने की होड़ लगी थी। वह लगातार पांचवां टेस्ट खेल रहे हैं और कुल 14 विकेट हासिल किये हैं, इनमें भी एक बार 6 विकेट थे। चार टेस्ट में ही सिराज ने 556 रन खर्च किये थे। इतनी पिटाई के बाद तो विकेट भी मिल ही जाते हैं। बल्लेबाज अपना काम करने के बाद आउट हो जाते हैं और सिराज के खाते में इस वजह से विकेट जुड़े। सिराज लगातार खेलते रहे लेकिन अर्शदीप बेंच गर्म करते रहे।

सुदर्शन और ईश्वरन के आंकड़े

गुजरात कोटा के चलते अर्शदीप सिंह, अभिमन्यू ईश्वरन, कुलदीप यादव जैसे बेहतरीन खिलाड़ी बेंच पर बैठे रहे। यह भी जानना जरूरी है कि अभिमन्यू ईश्वरन ने करीबन 49 की औसत से घरेलू क्रिकेट में करीबन 8000 रन बनाए हैं और उनमें 27 शतक हैं। सुदर्शन के पास उनकी तुलना में आधा भी अनुभव नहीं है। सुदर्शन का फर्स्ट क्लास औसत करीबन 39 का है और 7 शतक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+