IND vs ENG: अक्षर-कुलदीप ने मचाया तहलका, इंग्लैंड को हरा भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच गयाना में टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला चल रहा है। टीम इंडिया को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। बारिश के बाद खेल देरी से शुरू हुआ। भारत की शुरुआत भी खराब रही।
टीम इंडिया को विराट कोहली के रूप में पहला झटका लगा। वह 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। उनके बाद क्रीज पर आए ऋषभ पन्त भी कुछ खास नहीं कर पाए और 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर टिके और तेज बैटिंग की।

रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्भाला और पावरप्ले में कुछ धांसू शॉट जमाए। टीम इंडिया ने 6 ओवर में 46 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने भी कुछ बेहतरीन शॉट जमाए और इंग्लैंड पर दबाव बनाने का प्रयास किया।
बारिश के हल्की बूंदों के बीच ही मुकाबला चल रहा था लेकिन ज्यादा तेज होने पर अम्पायरों ने खेल रोकने का फैसला लिया। 8 ओवर में भारत के 2 विकेट पर 65 रन थे। रोहित शर्मा 37 और सूर्यकुमार यादव 13 रनों के निजी स्कोर पर खेल रहे थे, रोहित ने पिच को समझकर बैटिंग की।
गेम फिर से शुरू होने के बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई और स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। रोहित फिफ्टी जड़ने के बाद आउट हो गए। वह 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों से 57 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में 47 रन बनाए।
हार्दिक पांड्या ने क्रीज पर आने के बाद कुछ बड़े शॉट जड़े और 12 गेंदों में 23 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जडेजा 17 रनों पर नाबाद रहे और अक्षर पटेल ने 10 रन बनाकर भारत को 7 विकेट पर 171 तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने 3 विकेट झटके।
इंग्लैंड के लिए शुरुआत में बटलर ने कुछ अच्छे शॉट जड़े लेकिन वह 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद एक के बाद विकेट गिरते रहे। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के सामने इंग्लिश बल्लेबाज टिक नहीं पाए। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक स्कोरर हैरी ब्रूक रहे, वह 25 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड 103 रन बनाकर आउट हो गई। तीसरी बार टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट झटके। भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच 29 जून को फाइनल होगा।












Click it and Unblock the Notifications