'सूर्यकुमार यादव दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज', मोइन अली ने कहा- वो टी20 को अगले लेवल पर ले गया

India vs England Semifinal Suryakumar Yadav- सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में इस समय सबसे बड़े बल्लेबाज हैं। उनका रन बनाने का अंदाज बहुत ही विस्फोटक है। वे निश्चित तौर पर एबी डिविलियर्स की याद दिलाते हैं जिनको लोग जीनियस कहकर पुकारते थे। अब भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है जहां पर उनका मुकाबला इंग्लैंड से होने वाला है और इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली ने स्टार सूर्यकुमार यादव को वर्तमान में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताते हुए कहा है कि भारत का यह बल्लेबाज टी20 क्रिकेट को दूसरे लेवल पर ले गया है।

सूर्यकुमार के खतरे से अच्छी तरह वाकिफ मोइन अली

सूर्यकुमार के खतरे से अच्छी तरह वाकिफ मोइन अली

यादव वर्तमान में चल रहे टी 20 विश्व कप 2022 में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिसमें पांच मैचों में 75 की औसत और 193.96 की स्ट्राइक रेट से 225 रन हैं। वे मिडिल ऑर्डर में जिस तरह से किसी भी स्टेज पर गेंदबाजों की धुनाई करते हैं वह ना कोहली के बूते की बात है ना ही हार्दिक पांड्या के। सच यह है कि वे इस मामले में दुनिया के बाकी सभी बल्लेबाजों से बीस हैं।

इससे पहले लोग मोहम्मद रिजवान को टी20 क्रिकेट का बादशाह मानते थे लेकिन रिजवान यादव की क्लास के सामने रेस में अब पीछे रह चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी बहुत कम है और शॉट मारने की रेंज भी सूर्यकुमार के सामने फीकी है। मोईन विश्व के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज के खतरे से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

 वह दुनिया में बेस्ट हैं

वह दुनिया में बेस्ट हैं

मोईन ने कहा, "वह एक अद्भुत खिलाड़ी है, मुझे लगता है कि वह दुनिया में बेस्ट हैं। वह शायद टी 20 क्रिकेट को दूसरे लेवल पर ले गए हैं। मुझे लगता है कि वह उन खिलाड़ियों में से पहला है जो अच्छी तरह से खेलते समय किसी भी गेंदबाज की चलने नहीं देते, यह बहुत मुश्किल है और उनकी कमजोरी वास्तव में नजर नहीं आती।

सूर्यकुमार यादव ने गर्मियों में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 शतक लगाया, जिसमें ट्रेंट ब्रिज में 14 चौके और छह छक्के लगाए। उस मैच में मोइन ने ही उनको आउट किया था लेकिन उन्होंने कहा- "मेरे आउट करने से पहले उसने मुझे पूरी तरह से खत्म कर दिया।"

मोईन का मानना है भारत मैच विजेताओं से भरी टीम है

मोईन का मानना है भारत मैच विजेताओं से भरी टीम है

"भारत को अभी भी बहुत सारे रनों की जरूरत थी और उसने उन्हें वे चेज करके दिया। शुक्र है कि जब मैं उसे आउट कर रहा था तो वह थक गया था। इस तरह मैंने उसे आउट किया, मुझे लगता है उसने आश्चर्यजनक तौर पर अच्छा खेला, उसके द्वारा खेले गए कुछ शॉट्स बेहतरीन थे।"

वैसे मोईन का मानना है कि भारत मैच विजेताओं से भरी टीम है और उसका मानना ​​है कि इंग्लैंड गुरुवार को एडिलेड में होने वाले टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अंडरडॉग होगा।

भारत अब एडिलेड में गुरुवार, 10 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में जोस बटलर एंड कंपनी से भिड़ेगा। इंग्लैंड वह टीम है जो अपने दिन पर किसी भी विपक्षी को मसलकर रख सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+