IND vs ENG: कब और कहाँ देखें भारत-इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का मुकाबला

India vs England Live Streaming: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में जाने से एक कदम दूर है लेकिन इससे पहले एक बड़ा और अहम पड़ाव पार करने की आवश्यकता होगी। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अविजित रही है। लीग चरण से लेकर सुपर आठ तक टीम इंडिया ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है।

आज होने वाले सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम को कमतर नहीं आँका जा सकता है, उनके पास धांसू बल्लेबाजों की खेप है। भारतीय टीम की गेंदबाजी भी सुदृढ़ नजर आ रही है। टीम इंडिया में स्पिनरों और तेज गेंदबाजों का मिश्रण है। रोहित शर्मा पिछले मैच से अपनी फॉर्म वापस हासिल करने में सफल रहे हैं।

ind vs eng

इंग्लैंड की टीम को सुपर आठ चरण में एक हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में इंग्लिश टीम को पराजय का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया के सामने उनका मुकाबला इतना आसान नहीं होने वाला है। कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

विराट कोहली की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। उनके रन आने जरूरी हो जाते हैं। हालांकि कोहली की क्षमता का अंदाजा हर किसी को है। आईपीएल में वह धमाका करने वापस आए हैं। ऐसे में कोहली इस मैच में बड़ा स्कोर करे, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल कहाँ देखें

भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबला का टॉस शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। शाम 8 बजे से पहली गेंद डाली जाएगी। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी में यह मुकाबला डिजनी+हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में कौन जीतेगा

दोनों ही टीमें मजबूत हैं लेकिन इस इवेंट के प्रदर्शन को आधार बनाकर देखा जाए, तो टीम इंडिया की जीत हो सकती है। टीम इंडिया ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है। दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम के साथ ऐसा नहीं रहा है। टक्कर होने पर यह मुकाबला किसी भी तरफ जा सकता है लेकिन टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+