IND vs ENG: नहीं चला बल्ला फिर भी रोहित शर्मा ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, अजिंक्य रहाणे को पछाड़ा

India Vs England Tests Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने पहले टेस्ट मुकाबले में अपना दबदबा बना लिया है। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने चायकाल तक 63 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की तरफ से केएल राहुल ने सबसे अधिक 86 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।

राहुल-जायसवाल का चला बल्ला: केएल राहुल के अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी टीम के लिए बहुमूल्य पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग करते हुए 80 रन बनाने का काम किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। रोहित शर्मा इस मैच में 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बावजूद भी रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Rohit Sharma 1

दूसरे नंबर पर भारत: भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है। पांच मैचों की सीरीज को जीतने वाली टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में अपने आप को बेहतर स्थिति पर पहुंचा देगी। भारतीय टीम मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में दूसरे स्थान पर विराजमान है।

रोहित ने बनाया रिकॉर्ड: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की तरफ से सबसे अधिक कैच लेने के मामले में रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे को पछाचड़ दिया है। भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने अब तक 29 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैच में कुल 29 कैच पकड़े हैं। वहीं रोहित शर्मा ने अपने 28वें में मैच में ही 30 कैच लपकने में सफल रहे। भारत की ओर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी की बात करें तो रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर आ चुके हैं।

टॉप पर हैं स्टीव स्मिथ: पहले नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम है। कोहली ने 36 मैच में कुल 39 कैच लपकने का कारनामा किया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक कैच लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के नाम है। स्टीव स्मिथ ने कुल 82 कैच लिया है। जबकि दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट 77 कैच के साथ मौजूद है। वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के नाम भी 45 कैच है। वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+