India vs England: दर्द से जूझते हुए बैसाखियों के सहारे पहुंचे ऋषभ पंत, फोटो तेजी से वायरल, चिंतित हुए फैंस
India vs England: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अंतिम दिन अच्छा संघर्ष करते हुए इंग्लैंड के नाक में दम कर दिया। चोटिल खिलाड़ी ऋषभ पंत बैटिंग करने के लिए नहीं आए लेकिन शायद जरूरत पड़ने पर वह खेल सकते हैं, इस बीच उनकी एक फोटो वायरल हो गई है।
बैसाखियों के सहारे ऋषभ पंत की तस्वीर सामने आते ही फैंस की चिंता बढ़ गई है। अब सवाल यह है कि क्या वह इस चोट के बावजूद दोबारा बल्लेबाज़ी के लिए उतर पाएंगे या नहीं। पंत को कुछ लोगों ने घेरा हुआ है और साफ़ दिखाई दे रहा है कि उनके पांव की उंगली में लगी चोट गहरी है। पंत की यह फोटो लखनऊ सुपर जायंट्स ने शेयर की है।

पिछली पारी में जब उनको चोट लगी थी, तो वह रिटायर्ड हर्ट होकर चले गए थे। इसके बाद टीम को जरूरत पड़ने पर फिर से खेलने आए और फिफ्टी जड़कर आउट हो गए। पंत को उस समय भी दर्द हो रहा था लेकिन उन्होंने अपना हौसला दिखाया और लड़ने के लिए पिच पर पहुंच गए।
मैच के पांचवें दिन गिल के बल्ले से शतकीय पारी आई। पंत चोटिल हैं, इसलिए वॉशिंगटन सुंदर को बैटिंग करने के लिए भेजा गया और उन्होंने धमाल करते हुए फिफ्टी जमा डाली। उनके साथ जडेजा ने भी भारत की पारी को संभाला और अर्धशतक जड़कर इंग्लैंड की 311 रनों की लीड पार कर मैच को ड्रॉ के तरफ मोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications