IND vs ENG: ध्रुव जुरेल की आतिशी बैटिंग देख दीवानी हुईं पूर्व भारतीय क्रिकेटर की पत्नी, कही दिल जीतने वाली बात

India vs England 4th Test: रांची में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम चौथे टेस्ट मैच में जीत के करीब है। चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 46 रनों से पीछे रह गई थी। लेकिन भारत इससे भी ज्यादा रनों से पिछड़ सकती थी। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने दमदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।

भारत की पकड़ मजबूत

रांची टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम 307 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम को महज 145 रनों पर ढेर कर भारत ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। चौथी पारी में भारतीय टीम को इस मुकाबले को जीतने के लिए 192 रनों की जरूरत थी।

Mohammad Kaif 1

जीत के करीब भारत

पहली पारी में भारतीय टीम ने 177 के स्कोर पर ही सात विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद कुलदीप यादव के साथ मिलकर विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने टीम को संभाला। जुरेल ने सबसे अधिक 90 रनों की पारी खेली और भारतीय टीम को 307 के स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। जुरेल की इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम अब इस मुकाबले में काफी आगे पहुंच चुकी है।

मोहम्मद कैफ की वाइफ बनी फैन

जुरेल की बल्लेबाजी की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। क्रिकेट के दिग्गज ध्रुव जुरेल को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जुरेल टेस्ट फॉर्मेट में भारत के लिए अपना दूसरा मुकाबला ही खेल रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपने खेल से सभी को खासा प्रभावित किया। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोहम्मद कैफ और उनकी पत्नी पूजा कैफ जुरेल को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

जुरेल की बैटिंग को देखकर पूजा कहती हैं कि यूपी के लड़के ने ऐसा कमाल कर हर किसी का दिल जीत लिया है। दूसरी तरफ मोहम्मद कैफ ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि अपने आगरा के जुरेल तो एकदम ज्वेल निकला। यूपी के लड़कों को टीम इंडिया के लिए बेहतर करता देख खुशी होती है। सोशल मीडिया पर मोहम्मद कैफ और उनकी वाइफ पूजा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+