India vs England: जडेजा-वॉशिंगटन ने शतक ठोक इंग्लैंड को रुलाया, मैनचेस्टर में हुआ ऐतिहासिक ड्रॉ

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रेफर्ड टेस्ट मैच में टीम इंडिया को अंतिम दिन जिस तरह का खेल दिखाना था, वही हुआ। भारतीय टीम इस मैच में हार की तरफ जा रही थी लेकिन पांचवें दिन अचानक बैटिंग में धमाका देखने को मिला। टीम इंडिया के बल्लेबाज जोरदार फॉर्म में दिख।

केएल राहुल और शुभमन गिल की धांसू बैटिंग के बाद जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने अंगद के पांव की तरह खुद को क्रीज पर खड़ा रखा और रन बनाते चले गए। दोनों ने मिलकर इंग्लैंड की लीड 311 को पार कर दिया। गिल शतक जड़कर आउट हुए थे, उसके बाद इन दोनों के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी।

india vs england

जडेजा और सुंदर के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी और दोनों ने इसे बखूबी समझते हुए दिन के दो सेशन तक बैटिंग की और इंग्लैंड के नाक में दम कर दिया। अपने-अपने अर्धशतक जड़ने के बाद ये दोनों खिलाड़ी रन बनाते हुए चले गए। पांचवें विकेट के लिए 200 से ज्यादा की भागीदारी की।

जडेजा ने अपना पांचवां टेस्ट शतक छक्के से पूरा किया। इससे पहले बेन स्टोक्स ने टेस्ट ड्रॉ मानने के लिए हाथ मिलाने का आग्रह किया था लेकिन जडेजा ने खेलते रहने का निर्णय लिया और अपना सैकड़ा पूरा कर लिया। इसके बाद उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को भी शतक पूरा करने को कहा।

सुंदर के शतक जड़ते ही जडेजा ने ड्रॉ के लिए हाथ बढ़ा दिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी इसके लिए तैयार ही बैठे थे। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 425 रनों तक पहुंचा। जडेजा ने नाबाद 107 और सुंदर ने नाबाद 101 रनों की पारी खेल इंग्लैंड का दिल तोड़ दिया।

इससे पहले गिल ने 103 रनों की पारी खेली थी, उनके अलावा केएल राहुल के बल्ले से 90 रनों की पारी आई थी। इस तरह भारत ने पारी से हार बचाने के अलावा मुकाबला ड्रॉ करा दिया। टीम इंडिया अब भी इस सीरीज में बनी हुई है, अगला मैच जीतने पर सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त होगी।

टीम इंडिया ने इस सीरीज में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 358 का स्कोर हासिल किया था, बाद में इंग्लैंड ने 669 रन बनाते हुए 311 रनों की बड़ी लीड हासिल कर भारत के ऊपर दबाव बनाया था। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में जीरो रन पर जायसवाल और सुदर्शन के विकेट खोने के बाद वापसी कर इतिहास रच दिया और मैच ड्रॉ करा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+