Sarfaraz Khan ने Flying Kiss देकर सरेआम लुटाया प्‍यार, पत्नी का रिएक्शन हो गया वायरल

India vs England 5th Test Sarfaraz Khan: इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी हैं। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पहली पारी में कम से कम 500 रन बनाना चाहेगी।

रोहित-गिल का धमाका

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। रोहित शर्मा ने 162 गेंद में 103 रनों की पारी खेली। बेन स्टोक्स ने काफी समय बाद गेंद को अपने हाथ में लिया। इस सीरीज में पहली बार बॉलिंग करने वाले बेन स्टोक्स ने पहली गेंद पर रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके अगले ही ओवर में गिल भी जेम्स एंडरसन का शिकार बन गए।

India vs England 1

सरफराज खान ने जीता दिल

शुभ्मन गिल ने 150 गेंद में 110 रनों की पारी खेली। दो लगातार विकेट गिरने के बाद टेस्ट में डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान ने टीम को संभालने का काम किया। सरफराज खान ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सरफराज ने 56 रन बनाए।

वाइफ को दिया फ्लाइंग किस

सरफराज खान ने चौका लगाकर अपना अर्थशतक पूरा किया। अर्धशतक जड़ने के बाद सरफराज खान अपनी वाइफ को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आएय़ स्टेडियम में बैठी अपनी पत्नी पर सरफराज ने सरेआम प्यार लुटाया। रोमाना से शादी के बाद से ही सरफराज खान सुर्खियों में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ ही सरफराज खान को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला।

अपने डेब्यू टेस्ट में भी सरफराज खान ने दोनों ही पारियों में अर्धशतक जमाया था। इस दौरान भी उनकी वाइफ वहां मौजूद थीं। टेस्ट डेब्यू के बाद सरफराज खान की वाइफ रोमाना काफी इमोशनल नजर आई थीं। सरफराज खान की वाइफ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+